back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में नहीं थम रहा वायु प्रदूषण का कहर, आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ने से लोगों का बुरा हाल

देश की राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) ने खराब श्रेणी के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला है। बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्याएं हो रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 9 नवंबर 2024 की सुबह स्मॉग की चादर छाई रही। दिल्ली में कई जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) 400 के पार पहुंच गया है। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार, आज सुबह 8 बजे आनंद विहार में AQI 393,बवाना में AQI 409, मुंडका में AQI 376, अशोक विहार में AQI 382, आईटीओ में AQI 357, जहांगीरपुरी में AQI 389, रोहिणी में AQI 401, नजफगढ़ में AQI 358, आरकेपुरम में AQI 375, पंजाबी बाग में AQI 392, सोनिया विहार में AQI 391, द्वारका सेक्टर 8 में AQI 360 दर्ज किया गया है।

धीमी हवाओं के कारण प्रदूषक विरोधी तत्वों का फैलाव नहीं हो पा रहा है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 नवंबर 2024 को वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) में वृद्धि हुई है। इस दौरान दिल्ली में AQI 380 दर्ज किया गया। जिसके कारण पूरे दिन आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। इसके कारण लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 7 नवंबर 2024 को दिल्ली का AQI 377 रहा, जिसने खराब श्रेणी का रिकॉर्ड तोड़ डाला था। मौसम विशेषज्ञों की जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कमजोर हवाओं के कारण प्रदूषकों विरोधी तत्वों का फैलाव नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण स्थिति और ज्यादा खराब होती जा रही है।  

दिल्ली सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ाया

देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए, दिल्ली सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण की निगरानी और समाधान के लिए GRAP चरण II को लागू किया है। दिल्ली सरकार ने यह कदम बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵