back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान CM के दफ्तर और जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

शनिवार की सुबह राजस्थान के प्रशासन के उस समय हाथ पांव फूल गए जब ईमेल के जरिए सीएम दफ्तर और जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान में शनिवार को सुबह ईमेल के जरिए सीएम दफ्तर और जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ान की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और जांच की जा रही है।

मामले में सावधानी बरतते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने जयपुर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, ATS, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सहित अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। जयपुर एयरपोर्ट और सीएमओ के कई स्‍थानों की तलाशी ली जा रही है। जबकि साइबर टीम धमकी भरा मेल भेजने वाले शख्‍स को ट्रैक करना शुरु कर दिया है। जिला ओर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर ओर सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में लगी हुई हैं।

सचिवालय में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस धमकी भरे मेल मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। मामले में त्‍वरित जांच करते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सचिवालय में पुलिस की टीम पहुंच गई है और यहां की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सीएमओ में बम निरोधक दस्‍ता (BDS), आपदा राहत दल (SDRF ) की टीम तैनात है। पुलिस फॉर्स हाईअलर्ट पर है। मामले में जांच-पड़ताल और कार्रवाई की शुरु कर दी है।

राजस्थान में धमकी भरे मेल की घटनाओं का सिलसिला पिछले कुछ महीनों से जारी हैं। करीब 5 दिन पहले महेश्वरी गर्ल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 3500 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

पिछले दिनों 30 मई को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन, 2 कोर्ट परिसरों मेट्रो कोर्ट और फैमिली कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। फिर जांच में यह धमकी झूठी पाई गई थी। वहीं, 8, 12 और 13 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस ई-मेल में रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी की गई थी। हालांकि, पुलिस जांच-पड़ताल में यह सभी मेल झूठे और फर्जी निकले।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...