back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता रेप- मर्डर: TMC ने पुराना वीडियो जारी कर पीड़िता के माता-पिता के आरोपों को गलत ठहराया, कहा…

Kolkata Rape & Murder: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 5 सितंबर 2024 को पीड़िता के माता-पिता का जो वीडियो साझा किया है, वो अगस्त 2024 का बताया जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। वहीं इस घटना के विरोध में 4 सितंबर 2024 को प्रदर्शन के दौरान पीड़िता के माता पिता ने जानकारी दी कि जिस दिन उनकी बेटी की हत्या हुई थी, उस दिन कोलकाता पुलिस डीसी नॉर्थ ने उन्हें उनके घर पर पैसों की पेशकश की थी। हालांकि पीड़िता के माता- पिता ने यह नहीं बताया कि उन्हें कोलकाता पुलिस डीसी नॉर्थ ने पैसे क्यों ऑफर किए थे।

तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पुराना वीडियों साझा किया

वहीं पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 5 सितंबर 2024 को पीड़िता के माता- पिता के इस आरोप को गलत बताया है। तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें पीड़िता के माता- पिता कह रहे हैं कि पुलिस ने हमें कोई पैसा नहीं दिया है और रिश्वत वाली बात बिल्कुल गलत है।   

हमने कोलकाता पुलिस डीसी नॉर्थ के पैसे के ऑफर को मना कर दिया था

बता दें कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 5 सितंबर 2024 को पीड़िता के माता-पिता का जो वीडियो साझा किया है, वो अगस्त 2024 का बताया जा रहा है। पीड़िता के माता-पिता ने कोलकातपुलिस डीसी नॉर्थ के द्वारा उन्हें पैसे ऑफर करने की बात 4 सितंबर 2024 को कही थी।  

पीड़िता के पिता ने कहा कि कोलकाता पुलिस शुरू से ही इस मामले को दबाने में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस ने उनकी बेटी के शव का अंतिम संस्कार भी जल्दीबाजी में करवा दिया था, क्योंकि वे इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे थे। हमें हमारी बेटी का शव तक नहीं देखने दिया गया। हमें पोस्टमार्टम के बाद ही बेटी का शव सौपा गया था। वहीं पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने कोलकाता पुलिस डीसी नॉर्थ के पैसे के ऑफर को मना कर दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

हुमायूं कबीर का बड़ा दावा, कहा- पश्चिम बंगाल में न तो BJP को 100 सीटें और न TMC को 50 जीतने देंगे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ‘जनता उन्नयन पार्टी’ (JUP) के अध्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...