back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बुलडोजर चलाएं तो नीतीश कुमार- चंद्रबाबू नायडू को बुला लें’ नागपुर हिंसा के लेकर उद्धव ठाकरे के निशाने पर आए

17 मार्च को नागपुर में औरंगजेब विवाद को लेकर हुए हिंसा में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा मांगा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। औरंगजेब पर अबू आजमी की विवादित टिप्पणी के बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। 17 मार्च को नागपुर में औरंगजेब को लेकर दो गुटों में हिंसा फैल गई। देखते ही देखते हिंसा इतने बड़े पैमाने पर होने लगी कि इसमें 33 पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए। CCTV में उपद्रवी लाठी डंडे लेकर पास खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाते हुए दिख रहे हैं। आगजनी की जा रही थी। अब इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार को जमकर घेरा है।

उद्धव ठाकरे ने CM फडणवीस का इस्तीफा मांगा

उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में NDA की सरकार है। जिस क्षेत्र में हिंसा हुई खुद गृहमंत्री वहीं से आते हैं। ऐसे में अगर वो लोग इस हिंसा को रोक नहीं पाए तो इसमें किसकी गलती है? उन्होंने कहा कि देवेद्र फडणवीस के अपने पद से इस्तीफ दे देना चाहिए। उद्धव ठाकरे यहीं नही रुके बल्कि इशारों इशारों में मोदी-अमित शाह पर जुबानी वार कर गए। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग महाराष्ट्र को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यहां वो हिंदु-मुसमलमान करते हैं और वहां पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ क्रिकेट खेलते हैं। अमित शाह के बेटे मैच का आयोजन कराते हैं और दुबई जाकर देखते हैं।

‘बुलडोजर चलाएं तो नीतीश कुमार- चंद्रबाबू नायडू के बुला लें’

उद्धव ठाकरे ने इस हिंसा का आरोप NDA गठबंधन पर ही लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह इन लोगों की ही देन है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम औरंगजेब की कब्र को हटा नहीं सकते क्योंकि इसे कांग्रेस सरकार के समय से ही ASI का सरंक्षण प्राप्त है। अगर आप हटा नहीं सकते तो पीएम के पास क्यों नहीं जाते। केंद्र सरकार के सहयोग से इसे क्यों नहीं हटवा देते? आप महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र को जरूर हटाएं, हमारी पार्टी भी इसका समर्थन करती है लेकिन जब हटाइयेगा तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को बुला लीजिएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵