back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घने बाल उगाने वाली दवा ने 65 से ज्‍यादा लोगों को पहुंचा दिया अस्‍पताल, जानिए उनके साथ क्‍या हुआ? 

पंजाब के संगरूर में एक कैंप में गंजेपन का इलाज कराने के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे थे। यहां दावा किया जा रहा था कि 'चमत्कारी' इलाज के बाद गंजापन दूर हो जाएगा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। सिर पर घने बाल उगाने वाली दवा के चक्‍कर में पड़ना 65 से ज्‍यादा लोगों को बहुत भारी पड़ गया। दवाई के लगाने के बाद इन लोगों की आंख में दिक्कत आने लगी और अब वो लोग आंखों के इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।

‘चमत्कारी’ इलाज के बाद गंजापन दूर

दरअसल, पंजाब के संगरूर में आयो‍जित एक कैंप में गंजेपन का इलाज कराने के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे थे। यहां दावा किया जा रहा था कि ‘चमत्कारी’ इलाज के बाद गंजापन दूर हो जाएगा और कुछ ही दिनों में सिर पर घने बाल आ जाएंगे। लेकिन दवा लगाते ही इस दावे के उलट लोगों की आंखों में तकलीफ होने लगी। आंखों में जलन तेज होने पर लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। 

इस दवा को सिर पर लगाते ही आंखों में जलन शुरू

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ऐसा ही एक किस्सा मेरठ में भी सामने आया था, जहां गंजेपन की दवा लगाने के लिए भीड़ जुट गई थी। कुछ ऐसा ही हाल संगरूर में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, संगरूर की काली देवी मंदिर में एक कैंप लगाया गया था। इस कैंप का सोशल मीडिया पर प्रचार करते हुए दावा किया गया था कि चमत्कारी दवा लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और नए बाल उग आएंगे। लेकिन जैसे ही लोगों ने इस दवा को सिर पर लगाया वैसे ही उनकी आंखों में जलन शुरू हो गई। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए और 65 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

अब इस मामले को लेकर पुलिस ने सख्‍ती दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। संगरूर थाना पुलिस ने कैंप के डॉक्टर अमनदीप सिंह और तजिंदर पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं प्रशासन इस तरह के कैंप लगाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। 

आंखों में जलन और सूजन 

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि कैंप में शामिल 65 से ज्यादा लोग आंखों में जलन और सूजन की समस्या लेकर आ चुके हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। सिविल सर्जन संजय कैमरा ने बताया कि इस मामले में मेडिकल जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

तब मेरठ में बनी थी भगदड़ की स्थिति 

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी इसी तरह के एक कैंप का आयोजन किया गया था, जहां सिर्फ 20 रुपये में बाल उगाने की दवा दी जा रही थी। कैंप में यह दावा किया जा रहा था कि 20 रुपये की दवा सिर में लगवाकर और 300 रुपये का तेल खरीदकर लगाएंगे तो सिर पर बाल उग आएंगे। ऐसे में यहां भीड़ इतनी हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। तब पुलिस ने बिना जानकारी लोगों की भीड़ जुटाने की शिकायत पर दवा बांटने वालों को हिरासत में ले लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵