back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ayodhya Rape Case मामले में सपा नेता के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई जारी, मल्टी कॉम्प्लेक्स को किया गया जमींदोज

अयोध्या रेप कांड के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अयोध्या रेप केस मामले में योगी सरकार का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। आज इस रेप कांड के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान पर पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अयोध्या रेप कांड के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम सुबह 11 बजे के बाद भदरसा स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची और इसे तोड़ना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने ये कॉम्प्लेक्स तालाब की जमीन पर कब्जा करके बनाया था। बुलडोजर एक्शन से पहले प्रशासन ने कॉम्प्लेक्स में स्थिति सभी प्रतिष्ठानों को खाली करवा दिया गया। इसके बाद 3 बुलडोजर इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई में लग गए। 

मल्टी कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा है अवैध निर्माण

बताया जा रहा है कि इस मल्टी कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा अवैध निर्माण है। इस अवैध निर्माण की जद में सरकारी बैंक भी आ रहा था। जिसके बाद प्रशासन ने इस कॉम्प्लेक्स के अवैध हिस्सों में चल रही दुकानों को खाली करने का नोटिस दे दिया था। जिसके बाद दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खाली कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को ढहा दिया। इस बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ।

क्या है पूरी घटना ?

दरअसल अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से रेप के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद सभी आरोपी बारी-बारी से रेप करते रहे। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़िता 2 महीने की गर्भवती हो गई। नाबालिग बेटी के गर्भवती होने पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद परिजनों ने बेटी से मामले की जानकारी ली और पुलिस को इस मामले की शिकायत की। परिजनों के अनुसार इस मामले पर तब कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद इस मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी। तब हिंदू संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उसके बाद पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी पर काम करने वाले कार्मिक राजू को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की मां ने सीएम योगी से की थी मुलाकात

गौरतलब है कि 2 अगस्त को पीड़िता की मां ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद सीएम योगी ने थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा आरोपियों के संपत्तियों की जांच शुरू कर दी। जांच में आरोपी मोईद खान के अवैध बेकरी की जानकारी सामने आई, जिसे बुलडोजर से ढहा दिया गया। अब पुलिस उसके अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है।

https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...