नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के मामले में सरकारी वकीव उज्जवल निकम केस लड़ेंगे। उन्होंने आतंकवादी कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस मामले को लेकर लोगों ने बदलापुर में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया था। बाद में पुलिस की मदद से रेलवे ट्रैक को खाली कराया गया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर किया पोस्ट
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “बदलापुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तेजी से जांच की जाएगी और मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएगा। वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को सरकारी वकील नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।”
कई हाई प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं उज्जवल निकम
उज्जवल निकम इससे पहले कई हाई प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं। वह 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में भी सरकारी वकील थे। इन्होंने अजमल कसाब को सजा दिलवाई थी। निकम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने इस साल बीजेपी की ओर से मुंबई की उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो कांग्रेस की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ से हार गए थे।
IPS आरती सिंह के नेतृत्व में जांच टीम का किया गया गठन
इस मामले में बच्चियों के परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने FIR दर्ज करने में 12 घंटे से ज्यादा का वक्त लगाया था। पहले तो पुलिस शिकायत भी नहीं सुन रही थी। इस मामले में तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने IPS ऑफिसर आरती सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है जो मामले की जांच करेगी।
Raftaar News | WhatsApp Channel



