BJP ने काटा पूनम महाजन का टिकट, उनकी जगह कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम को उतारा

Mumbai North Central seat से पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। पूनम महाजन ने इस सीट पर दो बार कांग्रेस नेता प्रिया दत्त को हराया है।
Ujjwal Nikam is BJP Candidate on Poonam Mahajan Seat
Ujjwal Nikam is BJP Candidate on Poonam Mahajan SeatFacebook/Ujjwal Nikam

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की Mumbai North Central सीट से बीजेपी ने सिटिंग एमपी पूनम महाजन का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने वकील उज्जवल निकम को टिकट दिया है। उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई आतंकी हमला मामले में सरकारी वकील थे। उन्होंने ही अजमल कसाब को फांसी की सज़ा दिलवाई थी।

अजमल कसाब को दिलवाई थी फांसी की सज़ा

मुंबई के होटल ताज और नरीमन पॉइंट में हुए आतंकी हमलों में कई सिविलियंस की जान गई थी और कई पुलिसकर्मी इस हमले में शहीद हुए थे। इस मामले में अजमल कसाब इकलौता आतंकवादी था जो जिंदा बचा था। उसे सज़ा दिलवाने में उज्जवल निकम ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि उज्जवल निकम पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं।

मौजूदा सांसद हैं पूनम महाजन

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट मुंबई की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। इस सीट पर 2004 में कांग्रेस के एकनाथ शिंदे ने चुनाव जीता था। साल 2009 में कांग्रेस ने इस सीट से प्रिया दत्त को टिकट दिया। प्रिया दत्त ने इस सीट पर जीत भी दर्ज की थी। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने प्रिया दत्त के खिलाफ पूनम महाजन को उतारा। ये दो दिग्गजों यानी सुनील दत्त और प्रमोद महाजन की बेटियों की जंग मानी गई। तब पूनम महाजन ने बड़े मार्जिन से ये सीट हासिल कर ली थी। साल 2019 में दोनों फिर टकराईं, तब भी पूनम महाजन ने जीत दर्ज की थी।

इस बार दोनों ही पार्टियों ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। बीजेपी ने जहां अजमल कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील पर भरोसा जताया है, वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर वर्षा एकनाथ गायकवाड़ को खड़ा किया है। एकनाथ गायकवाड़ साल 2004 में इसी सीट से सांसद चुने गए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in