back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में खाने में थूक मिलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार लाएगी अध्यादेश

खाने में थूक मिलाने जैसी घटनाओं को देखते हुए योगी सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है जिसमें इससे संबंधित 2 अध्यदेशों पर मुहर लगने की संभावना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार खाने में थूक मिलाने वाली बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एक अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है। इस अध्यादेश को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में ‘छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण एवं प्रतिषेध अध्यादेश 2024’ और ‘यूपी प्रिवेंशन ऑफ़ कॉन्टेमिनेशन इन फूड (कंज्यूमर राइट टू नो) अध्यादेश 2024’ पर मोहर लगने की संभावना है।

अध्यादेश के मुख्य प्रावधान क्या हैं

इन अध्यादेश में खाने में थूक मिलाने या थूक लगाकर खाना परोसने को लेकर सख्त सजा का प्रावधान किया जा सकता है। अध्यादेश में यह भी कहा गया है कि हर व्यक्ति को अपने खाने के बारे में पूरी जानकारी सामने लाने का हक भी दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने जो बैठक बुलाई है उसमें अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, गृह विभाग से आशीष सिंह, गृह सचिव डीजीपी संजीव गुप्ता और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

पिछले कुछ समय से खाने में थूक मिलाए जाने के कई वीडियो सामने आए हैं। इनको लेकर लोगों में आक्रोश है। इस अध्यादेश को लाकर सरकार ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है।

गाजियाबाद के एक होटल में रोटी में मिलाया थूक

इससे पहले गाजियबाद से एक वीडियो सामने आया था जिसमे आरोपी तंदूर में रोटी लगाने से पहले उसमें थूक रहा है। इस वीडियो को संज्ञान में लेकर थाना टीली मोड़ क्षेत्र में धारा 260, 270 और 3 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मेरठ और लखनऊ में भी इस तरह के वीडियो सामने आए थे जिसमें शादी समारोह में तंदूर में थूक लगाकर उसमें रोटी के सेका जा रहा था।

दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश किए गए थे जारी

इससे पहले योगी सरकार ने दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश भी जारी किए थे जिन्हें बाद में रद्द कर दिया गया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵