back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उदित राज के बयान पर नहीं थम रहा बवाल, आकाश आनंद ने ट्वीट कर राहुल गांधी को घेरा

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद इन दिनों राजनीतिक तौर पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उदित राज के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए उदित राज को पार्टी से निकलने की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

उदित राज ने मायावती के खिलाफ दिया था विवादित बयान 

कांग्रेस नेता उदित राज ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मायावती ने सामाजिक मूवमेंट का गला घोट दिया है अब समय आ गया है कि उनका गला भी घोट दिया जाए। इस टिप्पणी पर आकाश आनंद ने यूपी पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर उदित राज को गिरफ्तार करने की मांग की थी। दूसरी ओर उदित राज ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी जान को खतरा बताया। 

आकाश आनंद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा 

आकाश आनंद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में शोर मचाने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं हो सकते। उन्हें बाबा साहब का अपमान करने वाले अवसरवादी नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए। आकाश आनंद का इशारा उदित राज की ओर था। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि करोड़ों दलितों शोषितों वंचितों का स्वाभिमान जगाने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर क्या कांग्रेस की मेहरबानी की वजह से पूजनीय है?

कांग्रेस और BSP में लगातार चल रहा है वाक युद्ध 

हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि मायावती ठीक से चुनाव क्यों नहीं लड़ती? अगर लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा होती तो आज तस्वीर कुछ और हो सकती थी। मायावती ने भी इस पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में भी कांग्रेस अगर गठबंधन में चुनाव लड़ती तो वहां की स्थिति भी कुछ और हो सकती थी

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵