back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी STF ने UP RO/ARO पेपर लीक मामले में की बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड के इशारे पर किया था ये काम

UP STF: RO/ARO और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, दोनों ही जेल में बंद हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल स्टाफ फोर्स(UP STF) ने  समीक्षा अधिकारी RO/सहायक समीक्षा अधिकारी ARO और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में 6 सितंबर 2024 को इस गैंग के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यूपी STF ने दोनों आरोपियों संजय सिंह कुशवाहा और कामेश्वर नाथ मौर्या को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार किया है। बता दें कि RO/ARO और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, दोनों ही जेल में बंद हैं।

एक अभ्यर्थी से 12 लाख रुपये वसूला करते थे

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय सिंह कुशवाहा और कामेश्वर नाथ मौर्या इन पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री के साथ मिलकर ही समीक्षा अधिकारी RO/सहायक समीक्षा अधिकारी ARO भर्ती परीक्षा का पेपर अभ्यर्थियों को बेचा करते थे, वे एक अभ्यर्थी से 12 लाख रुपये वसूला करते थे। जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपी प्रयागराज के निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल स्टाफ फोर्स ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन और 3500 रुपये नगद बरामद किए हैं।   

इन दोनों ही आरोपियों ने शिव महाशक्ति रिजॉर्ट को बुक कराया था

गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय सिंह कुशवाहा और कामेश्वर नाथ मौर्या ने समीक्षा अधिकारी RO/सहायक समीक्षा अधिकारी ARO भर्ती परीक्षा के पेपर को मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित शिव महाशक्ति रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को रटाया था। इन दोनों ही आरोपियों ने शिव महाशक्ति रिजॉर्ट को बुक कराया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय सिंह कुशवाहा और कामेश्वर नाथ मौर्या ने शिव महाशक्ति रिजॉर्ट को बुक करने के लिए 5 लाख रुपये एडवांस भी दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल स्टाफ फोर्स इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी छानबीन कर रही है। जल्द ही यूपी STF बाकि बचे आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर लेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵