back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata rape murder case : न्याय की मांग कर रहे 9 जूनियर डॉक्टरों का 100 घंटो से अधिक का आमरण अनशन जारी

इन डॉक्टरों की मांग है कि स्वास्थ्य सचिव एन एस निगम तत्काल रूप से इस्तीफा दें दे। स्थायी महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाए। इनकी मांग है कि बेड वैकेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुर्गा पूजा के माहौल के बीच आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे 9 डॉक्टर आमरण अनशन पर चले गए हैं। यह डॉक्टर्स पिछले 100 घंटों से अनशन पर बैठे हुए हैं। हालांकि बंगाल सरकार ने डॉक्टरों के साथ हड़ताल खत्म करने को लेकर बैठक की लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही।

क्या है डॉक्टरों की मांगे

डॉक्टर्स मांग कर रहे हैं कि अस्पतालों के लिए एक सेंट्रलाइज्ड रेफरल सिस्टम का गठन किया जाए। उनके वर्कस्पेस पर उचित सुविधाएं हों। बेड वैकेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाए। स्थायी महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाए। डॉक्टरों, नर्सों और अन्य खाली पड़े पदों पर स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती की जाए। मुख्य सचिव मनोज पंत का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मौखिक आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिल रहा है।

नहीं थी इस तरह की असंवेदनशीलता की उम्मीद

जूनियर डॉक्टरों की ओर से देबाशिश हल्दर की ओर से कहा गया है कि, “हमारे दोस्त बिना खाना खाए इतने दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार कह रही है कि वह उनकी मांगों पर पूजा के बाद अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में विचार करेंगी। हमने इस तरह की असंवेदनशीलता की उम्मीद नहीं की थी।”

स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग

इसके अलावा डॉक्टरों ने उनके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की भी आलोचना की है। ये लोग दुर्गा पूजा पंडालों के बाहर लीफलेट लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि पीड़िता को इंसाफ दिलाना इनकी प्राथमिकता रहेगी। यह लोग स्वास्थ्य सचिव एन एस निगम को तत्काल रूप से हटाने की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

इससे पहले कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन को सपोर्ट करते हुए 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

161 दिन बाद कोलकाता की निर्भया को मिला इंसाफ, 9 अगस्त को वारदात, 20 जनवरी को उम्रकैद, जानें घटना की टाइमलाइन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क/ कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में हुई PG ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर की घटना ने पूरे देश को...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...