back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जौनपुर की फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक कौन हैं? जिनपर अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले लगाया घूसखोरी का आरोप

उत्तर प्रदेश की जौनपुर की फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर अतुल सुभाष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी आत्महत्या से पहले जज रीता कौशिक पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अतुल सुभाष ने करीब डेढ़ घंटे लंबे वीडियो में न केवल अपनी अलग रह रही पत्नी पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं, बल्कि उन्होंने फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर भी बड़े आरोप लगाए हैं। अतुल सुभाष ने जज रीता कौशिक पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में जज रीता कौशिक पर आरोप लगाए हैं कि वह 5 लाख रुपये में दिसंबर 2024 में ही उनका केस सेटल करने की बात कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने फैमिली कोर्ट के ही एक अन्य शख्स का जिक्र भी अपने सुसाइड नोट में किया है।

कौन हैं जज रीता कौशिक?

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रीता कौशिक उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1968 को हुआ था। रीता कौशिक ने मुंसिफ के रूप में 20 मार्च 1996 से अपनी न्यायिक पारी की शुरुआत में की थी। इसके बाद रीता कौशिक ने वर्ष 1999 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का पद संभाला था। रीता कौशिक ने वर्ष 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश के मथुरा में एडिशनल सिविल जज का पदभार संभाला था और इसके बाद वह सिविल जज बन गई। वर्ष 2003 में वह ट्रांसफर के बाद उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आ गई थी।   

रीता कौशिक को वर्ष 2003 से वर्ष 2004 तक लखनऊ में स्पेशल सीजेएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद उनकी पदोन्नति हो गई और वह चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बन गई थी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रीता कौशिक अयोध्या में भी जिला और सत्र न्यायलय में जज रही थी। रीता कौशिक वर्ष 2018 में पहली बार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज बनीं थी। उन्होंने अयोध्या में वर्ष 2022 तक अपनी सेवा दी और उसके बाद उनका उत्तर प्रदेश के जौनपुर में तबादला हो गया था।  

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, निकिता सिंघानिया की मां निशा सिंघानिया, निकिता सिंघानिया के भाई अनुराग सिंघानिया और निकिता सिंघानिया के अंकल सुशील सिंघानिया के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...