back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Attack on ED: बंगाल में ED अधिकारियों पर हमला मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, TMC नेता और हमले का मास्टरमाइंड फरार

Kolkata: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की संदेशखाली में तृणमूल नेता शेख शाहजहां के घर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर हमला मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की संदेशखाली में तृणमूल नेता शेख शाहजहां के घर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर हमला मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गत शुक्रवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया था और अब 2 और लोगों को पकड़ा गया है।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अली हुसैन घरामी और संजय मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार अली हुसैन को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान से जबकि संजय को उसी जिले के नज़ात इलाके से गिरफ्तार किया। इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ ईडी अधिकारियों पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

हमले का मास्टरमाइंड अबतक फरार

पुलिस ने 12 जनवरी को सुकमल सरदार और मेहबूब मोल्ला को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हमले के वीडियो फुटेज से पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, हमले के पीछे कथित मास्टरमाइंड और तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां, जिनके आवास पर ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी का प्रयास किया था, अभी भी फरार हैं। ईडी ने शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। बीएसएफ की सीमा चौकियों को भी इस आशंका में सतर्क कर दिया गया है कि फरार सत्तारूढ़ नेता पड़ोसी बांग्लादेश भाग सकता है।

शुभेंदु अधिकारी ने TMC पर लगाए आरोप

उधर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस को शाहजहां के बारे में पता है और वह फरार नेता को संरक्षण दे रही है।
उल्लेखनीय हैं कि 5 जनवरी को छापेमारी करने गई ईडी टीम पर हमला हुआ था जिसमें 3 अधिकारी घायल हो गए हैं। सीएपीएफ अधिकारियों पर भी हमले किए गए थे और उनकी गाड़ियां तोड़ दी गई थीं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵