back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार में बंगाल के मंत्री, तृणमूल विधायक के घर ED की छापेमारी; 14 घंटे चला तलाशी अभियान

Bengal News: नगर पालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में ईडी ने शुक्रवार को अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के श्रीभूमि स्थित घर पर छापेमारी की थी। वहां देर रात तक तलाशी अभियान चला है।

कोलकाता, (हि.स.)। नगर पालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में ईडी ने शुक्रवार को अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के श्रीभूमि स्थित घर पर छापेमारी की थी। वहां देर रात तक तलाशी अभियान चला है। ईडी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि करीब 14 घंटे तक तलाशी अभियान चला है। वहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों के मंत्री आवास से निकलने के बाद सुजीत खुद बाहर आये

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के मंत्री आवास से निकलने के बाद सुजीत खुद बाहर आये। सुजीत ने दावा किया कि विवेकानन्द के जन्मदिन के अवसर पर उनके कई कार्यक्रम थे लेकिन सुबह ईडी के घर आते ही सारे कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। सुजीत ने कहा कि सुबह सात बजे बेटा आया और बोला, पापा ईडी घर आई हैं। मैंने कहा, ठीक है, बैठने को कहो।

शुभेंदु अधिकारी का इशारा सुजीत के जेल जाने की ओर था

ईडी अधिकारियों की छापेमारी पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा था कि अब सुजीत बसु को सर्दी के कपड़े पैक कर लेना चाहिए। उनका इशारा सुजीत के जेल जाने की ओर था। इस पर भी मंत्री ने देर रात प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं सर्दी के कपड़े पैक कर लिया हूं क्योंकि मैं शनिवार से चार दिनों के लिए गंगासागर जा रहा हूं।

किस तरह जांच के दायरे में आये सुजित बोस

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार बिचौलियों की डायरी में “एस बी” कोड मिलने के बाद ईडी अधिकारियों ने शनिवार को सुजित बोस के घर छापेमारी की थी। इसके अलावा तृणमूल के विधायक तापस राय और एक पार्षद के घर भी तलाशी अभियान चला था। बंगाल में ईडी की लगातार घोटालो को लेकर छापेमारी चल रही है। हाल में ही पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में छापा मारने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला कर दिया था। बावजूद इसके केंद्रीय एजेंसी अपने कर्तव्य पथ पर निडर आगे बढ़ रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

I-PAC केस में बड़ा दावा: ED बोली-रेड के वक्त ममता बनर्जी ने छीने सबूत, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (10 जनवरी 2026) को I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने अपनी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...