back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SSC परीक्षार्थियों के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, CBI में आवेदन कर देख सकते हैं अपना ओएमआर शीट

Calcutta High Court Order: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाएं (ओएमआर शीट) देखने की अनुमति दी है।

कोलकाता, (हि.स.)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाएं (ओएमआर शीट) देखने की अनुमति दी है। एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति देवांग्शु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद सब्बर रशीदी की विशेष खंडपीठ में हुई।

अभ्यर्थी मंगलवार शाम चार बजे तक केंद्रीय जांच एजेंसी के पास आवेदन कर सकते हैं

सुनवाई के दौरान विशेष खंडपीठ ने कहा कि कोई भी एसएससी परीक्षार्थी (नौवीं-दसवीं, ग्यारहवीं-बारहवीं, ग्रुप सी, ग्रुप डी) चाहे तो अपनी ओएमआर शीट देख सकता है लेकिन इसके लिए उन्हें सीबीआई के पास आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी मंगलवार शाम चार बजे तक केंद्रीय जांच एजेंसी के पास आवेदन कर सकते हैं। जस्टिस बसाक और जस्टिस रशीदी की खंडपीठ ने कहा कि अगर किसी को ओएमआर शीट को लेकर कोई आपत्ति है तो वह इसे कोर्ट में उठा सकता है।

एसएससी मामलों की ये ओएमआर शीट सीबीआई ने गाजियाबाद से बरामद की थीं

उल्लेखनीय है कि एसएससी मामलों की ये ओएमआर शीट सीबीआई ने गाजियाबाद से बरामद की थीं। बाद में इन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट में जमा कराया था। इस बार हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों को उन उत्तर पुस्तिकाओं को देखने की इजाजत दे दी।

सीबीआई और एसएससी द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों को भी देख सकते हैं

एसएससी मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने यह भी कहा कि उम्मीदवार एसएससी मामले में कोर्ट में सीबीआई और एसएससी द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों को भी देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को आवेदन करना होगा।

इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को है

कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति जिसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है, वह केस से जुड़ी कोई जानकारी कोर्ट को देना चाहता है तो वह दे सकता है। हाई कोर्ट उस सारी जानकारी पर गौर करेगा। इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...