back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NIA पर हमले को लेकर ममता के बयान पर BJP-कांग्रेस हमलावर, कहा- “पत्थरबाजों का बचाव करना निर्लज्जता का प्रतीक”

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में NIA अधिकारियों पर हमले को लेकर ममता के बयान पर भाजपा-कांग्रेस हमलावर हो गई है।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में बम ब्लास्ट के मामले में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम पर हमले को लेकर राजनीतिक तूफान उठा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि एनआईए अधिकारी भाजपा की मदद करने के लिए गए थे। ममता बनर्जी ने एनआईए पर पत्थराव करने वालों का बचाव किया।

बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि एनआईए की टीम आधी रात को इलाके में गई थी, जब स्थानीय लोग अपने क्षेत्र में किसी अनजान को रात में देखते हैं तो यही करते हैं। ममता का यह बयान एक तरह से एनआईए अधिकारियों पर हमले का समर्थन माना जा रहा है, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पुलिस प्रशासन जैसा कुछ बचा नहीं है। गुंडे अपराधी को किसी बात का डर नहीं है।

ममता के शासन में बंगाल बेलगाम हो गया

बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि बिना स्थानीय पुलिस की मदद के यह संभव नहीं है कि एनआईए अधिकारियों पर हमला किया जा सके। इसमें स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मिली हुई है। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ममता के शासन में बंगाल बेलगाम हो गया है। अपराधी समझते हैं कि उन्हें कुछ भी होने वाला नहीं है। पुलिस उनकी गुलाम बनी हुई है लेकिन अत्याचारी शासक को हार मानना ही होगा।

गुंडाराज का दूसरा स्वरूप

कांग्रेस नेता विकास रंजन भट्टाचार्य ने भी ममता बनर्जी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से ममता बनर्जी ने अधिकारियों पर हमले का समर्थन और हमलावरों का बचाव किया है वह निर्लज्जता का प्रतीक है। बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म है। अपराध के मामले में एक तरफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती और दूसरी तरफ जो एजेंसी कार्रवाई करती है उस पर हमला करवाती है। यह गुंडाराज का दूसरा स्वरूप है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...