back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी का विपक्षियों पर तंज, कहा- देश मोदी के हाथों में सुरक्षित

BJP Government : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा नेता मुन्ना दूबे के आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास नारे पर काम कर रही है।

मऊ, (हि.स)। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा नेता मुन्ना दूबे के आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास सिर्फ नारा ही नहीं दिया है, बल्कि सरकार उसी मंत्र पर काम भी कर रही है। हमारी सरकार युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखकर तमाम योजनाओं को लागू कर रही है, अभी भारत सरकार द्वारा युवाओं कों ध्यान में रखकर विश्वकर्मा योजना लागू की गई।

देश का नेतृत्व मोदी के सुरक्षित हाथों में है

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि किसान हो या अन्य सभी वर्ग, सभी के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय समस्या हो या अन्य राजनैतिक अवरोध, सभी के विकास का ध्यान रख कर निःस्वार्थ भाव से हमारी सरकार कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य माना जाता था। अब उत्तर प्रदेश विकास में अग्रणी है। नोएडा में लगातार इन्वेस्ट हो रहा है। आम जनमानस के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मोदी और योगी बिना भेद भाव के सरकारी योजना का लाभ दे रहे हैं। इसलिए भाजपा सरकार पर जनता को पूरा भरोसा है। सरकार लगातार जनहितकारी काम कर रही है। म।

हमारी सरकार शिलान्यास करती है और उद्घाटन भी

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ वादा करके लोगों को छला लेकिन हमारी सरकार वादे करती है और उसे पूरा भी करती है। हमारी सरकार शिलान्यास करती है और उद्घाटन भी करती है। मोदी सरकार आम जनमानस की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते रहते हैं। जनता अहंकारी विपक्ष को समुचित जवाब दे रही है। एनडीए के कार्यकर्ता लगातार धरातल पर कार्य कर रहे हैं। हमारा मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है। बल्कि आम जनता से जुड़कर उनके हित का कार्य करना है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि स्थानीय समस्या को ध्यान में रखकर वह उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों से वार्ता करेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...