back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दहेज, उत्पीड़न और हत्या! पोस्टमार्टम के दौरान विवाहिता के शव से आंखें गायब, जिलाधिकारी ने जांच के दिए निर्देश

Lucknow: बदायूं जनपद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए एक विवाहिता के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर शव से आंखें चोरी करने का आरोप लगाया है।

लखनऊ, हि.स.। बदायूं जनपद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए एक विवाहिता के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर शव से आंखें चोरी करने का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों के बाद जिलाधिकारी मनोज कुमार ने सीएमओ को जांच कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस भी पंचायत नामा के आधार पर जांच कर रही है।

दहेज न देने पर ससुराल वालों ने की हत्या

मुजरिया थाना क्षेत्र के रसूला गांव में रहने वाले जोगेंद्र की शादी फरवरी 2023 में थाना अलापुर के कुतरई गांव के रहने वाले गंगाचरन की बेटी पूजा के साथ हुई थी। पूजा के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज में 2 लाख की डिमांड पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। पूजा के शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूजा की हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई।

मृतक की दोनों आंखें गायब

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृतक पूजा के शव को उसके मायके वालों को सौंप दिया गया। मायके वाले बेटी के शव को लेकर गांव पहुंचे जब उसका चेहरा देखा तो उसकी दोनों आंखें नहीं थी। शव की दोनों आंखें गायब देख मायके वालों के होश उड़ गए और उन्होंने अंतिम संस्कार ना करते हुए जिलाधिकारी आवास पहुंचे और मामले की शिकायत की। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

जिलाधिकारी ने मामले की जांच के दिए आदेश

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने पूजा के परिजनों की शिकायत के आधार पूरे मामले की जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने निर्देश दिए हैं। सीएमओ प्रदीप वार्ष्णेय व थाना मुज़रिया की प्रभारी रेनू सिंह ने भी पूरे मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। अब जांच में ही पता चलेगा कि मृतक पूजा की आंखें आखिर उसके शरीर से चोरी हुई हैं या कोई अन्य वजह है। इससे पहले पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल करने का भी आरोप लग चुका है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वायु प्रदूषण का आंखों पर भी पड़ता है गंभीर असर, जलन और खुजली की समस्‍या से निजात पाने अपनाएं ये उपाय

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत कई राज्यों में इन दिनों वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...