back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी ने कहा- UP में अब पारदर्शी तरीके से हो रही भर्तियां, पहले हुआ करते थे दंगे; जानें क्या क्या बोले CM?

सुशासन महोत्सव 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती सपा सरकार में दंगे होते थे, लेकिन अब सभी पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जाते हैं।

लखनऊ, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती सपा सरकार में दंगे होते थे, लेकिन अब सभी पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जाते हैं। प्रदेश में अब एक भी दंगा नहीं होता। प्रदेश में अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है, बिना भेदभाव के काम होता है।

सरकार के सात वर्ष पूरे होने जा रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय ‘सुशासन महोत्सव 2024’ को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक नई पहचान के साथ आपके सामने है। सरकार के सात वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। 2017 से पहले की स्थिति से सब परिचित हैं। बिना भेदभाव कानून का पालन हो रहा है। शासन की योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। हमने टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग किया। पहले लोग उत्तर प्रदेश आना नहीं चाहते थे। आज निवेश के प्रस्ताव बड़ी मात्रा में आ रहे हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना से हम कारीगरों को लाभान्वित कर रहे हैं

आदित्यनाथ ने कहा कि परम्परागत हस्तशिल्पी व कारीगरी से ग्राम स्वराज की परिकल्पना साकार हो रही है। प्रदेश के परम्परागत उद्यम को हम बढ़ावा दे रहे हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना से हम कारीगरों को लाभान्वित कर रहे हैं। चीनी उद्योग आज आत्मनिर्भर है। प्रदेश में समान रूप से बिजली मिल रही है। पहले केवल पांच सात जिलों में ही बिजली मिलती थी।

‘सुशासन महोत्सव 2024’ का आयोजन रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने किया है

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम को नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दो दिवसीय ‘सुशासन महोत्सव 2024’ का उद्घाटन किया। ‘सुशासन महोत्सव 2024’ का आयोजन रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने किया है। महोत्सव का मकसद मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों और सुशासन के प्रमुख बिंदुओं को देश के सामने रखना है। इस महोत्सव के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेता वर्चुअल रूप से जुड़े।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...