back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gorakhpur: आज 2 बजे BJP की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करेंगे जेपी नड्डा, इन क्रार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Gorakhpur: आज एनेक्सी भवन गोरखपुर में BJP की एक संगठनात्मक बैठक होगी। इसको BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संबोधित करेंगे।

गोरखपुर, हि.स.। आज एनेक्सी भवन गोरखपुर में भाजपा की एक संगठनात्मक बैठक होगी। इसको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संबोधित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय करेंगे।

2 बजे होगी बैठक

आज की अपराह्न 2 बजे से बुलाई गई बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चो के क्षेत्रीय अध्यक्ष और गोरखपुर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के प्रमुख भी इस बैठक के हिस्सा होंगे।

जेपी नड्डा का स्वागत करने पहुंचेंगे CM योगी

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज की सुबह लगभग 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आयेंगे। यहां से वे बस्ती जायेंगे, जहां सांसद खेल महाकुंभ में शामिल होंगे। बस्ती के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन पहुंचेंगे। यहां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक के समापन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर एयरपोर्ट जायेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नये चेहरों पर लग सकती है मुहर

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर सांसदों की सांसें अटकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा कई सीटिंग सांसदों का टिकट काट कर नये चेहरों पर दांव लगा सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...