back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mission 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, भागलपुर संगठनात्मक बैठक में चली रणनीति बनाने पर चर्चा

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यालय रानी तालाब में संगठनात्मक बैठक की।

भागलपुर, हि.स.। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यालय रानी तालाब में संगठनात्मक बैठक की। बैठक का आरंभ प्रदेश से आए क्षेत्रीय सह–प्रभारी मनीष पांडे ने स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उसके बाद वन्दे मातरम गीत गायन किया गया। जिसका गायन जिला मंत्री स्वेता सुमन और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव ने किया।

अनुशासन से चुनाव लड़ना और जीतना ही पार्टी की पहचान

इस मौके पर कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस अनुशासित पार्टी है और अनुशासन से चुनाव लड़ना और जीतना ही पार्टी की पहचान है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा भागलपुर संगठन अनुशासन के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।विधान परिषद सदस्य डॉ एन के यादव ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश आलाकमान द्वारा संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करना है। जिला से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है।

बैठक में BJP कार्यकर्ता थे मौजूद

क्षेत्रीय सह– प्रभारी अनिल ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। लोकसभा प्रभारी अर्जुन शर्मा ने पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने और जनता के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में भागलपुर लोकसभा संयोजक शरद सलारपुरिया, अररिया लोकसभा प्रभारी रोहित पांडे, पूर्णिया लोकसभा प्रभारी अभय बर्मन, नवगछिया जिला प्रभारी कन्हाई मंडल, बांका जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, नवगछिया पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए संबोधन दिया। बैठक का संचालन महामंत्री योगेश पांडे ने किया। बैठक में जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, अभय घोष, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, उमाशंकर, रोशन सिंह, जिला मंत्री मनीष दास, राजेश टंडन, मंडल अध्यक्ष प्रतीक आनंद, आशीष कुमार, प्यारे हिंद, धर्मेंद्र बबलू, रितेश घोष, विनीत भगत, सिद्धार्थ सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵