back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: बेटी की मिली फंदे से लटकती लाश, गुस्सें में परिजनों ने ससुराल में लगाई आग, 2 की मौत, 5 घायल

Allahabad News: प्रयागराज से एक खौफनाक घटना सामना आई है। एक विवाहित महिला की फंदे से लटकी लाश मिलने के बाद परिजनों ने उसके ससुराल में आग लगा दी। मौके पर 2 लोगों की जलकर मौत हो गई और 5 घायल हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला के ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत से बौखलाए महिला के परिजनों ने उसके ससुराल में आग लगा दी। लड़की के सास-ससुर की जलकर मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी 1 साल पहले मुट्ठीगंज के अंशु केसरवानी के साथ हुई थी। शादी को अभी सालभर ही हुए थे कि महिला के शव फंदे से लटका मिला। अपनी बेटी के ससुराल पहुंचते ही महिला के परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। परिजनों ने अंशु केसरवानी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला के परिजनों ने अंशु केसरवानी के घर के बाहर महिला के शव को रखकर हंगामा मचाया। इस हंगामें में महिला पक्ष की ओर से ओर लोग शामिल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद जो हुआ उस घटना ने लोगों का दिल दहला दिया।

2 की मौत, 5 घायल

अंशु केसरवानी का 3 मंजिला मकान है सबसे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर फर्नीचर की दुकान थी। रात के समय जब महिला के ससुराल वाले सो रहे थे। उस मौके का फायदा उठाकर महिला के परिजनों ने अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए आधी रात को परिजनों ने मकान में आग लगा दी। पूरा मकान धूं-धूं कर जल गया। आग लगने से मौहल्ले में कोहराम मच गया। घर के अंदर लोग फंसे हुए थे। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल की टीम को आग बुझाने के लिए 3 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय पुलिस ने 5 लोगों को घायल स्थित में बाहर निकाला और 1 दम्पति जोड़े को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान महिला के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵