back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PG Admission: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीजी प्रोग्राम के लिए दखला प शुरू, ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू। जो छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अप्याल करना चाहते है वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जो छात्र ग्रेजुएट हो चुके हैं और आगे पोस्ट ग्रेजुएश की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरु हो चुके है। जो छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अप्याल करना चाहते है वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। यह आवेदन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रोग्राम और विभिन्न कॉलेजों के लिए हैं। यूनिवर्सिटी के साथ ही एफिलेटेड कॉलेजों में पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आदेवन फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आवेदन करने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए allduniv.ac.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आगे आने वाली कई उपडेट से भी इस वेबसाइट से अवगत हो सकते है। आवेदन करने के बाद भी वेबसाइट को लगातार विजिट करते रहें ताकि कोई जरूरी नोटिफिशन छूट ना सकें। इस प्रक्रिया से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के 60 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में छात्रों को एडमिशन मिलेगा।

कैसे होगा सलेक्शन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। फिलहाल के लिए एंट्रेंस की तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद यह है कि परीक्षा बीच जून महीने में आयोजित होंगी। साथ ही रिजल्ट शुरुआती जुलाई माह तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके कुछ दिन बाद काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।

कैसे होगी परीक्षा आयोजित

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए एंट्रेंस एग्जाम कुछ कोर्सेस में ऑनलाइन तरीके से आयोजित होगा, तो वहीं कुछ कोर्सेस में ऑफलाइन तरीके से आयोजित होगा। इसके बारे में अधिक जानकारी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। वेबसाइट से पता चल सकेगा कि किस प्रोग्राम की एंट्रेंस ऑनलाइन है और किसकी ऑफलाइन। ऑफलाइन परीक्षा देश के अलग-अलग हिस्सों में भंटे केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों की धड़कने इस समय तेज हो चली है क्योंकि आज किसी भी समय GATE 2026...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...