नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट पीजी 2024) परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने बुधवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर इसकी जानकारी दी। आयोग द्वारा जारी डेट सीट में नीट पीजी 2024 परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
काउंसलिंग 5 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलेंगी
कार्यक्रम के मुताबिक नीट-पीजी की परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे। काउंसलिंग 5 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलेंगी। शैक्षणिक सत्र 16 सितंबर से शुरू होंगे। परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए दाखिला लेने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2024 होगी। आयोग ने बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के साथ मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, हेल्थ साइंस के महानिदेशक और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के साथ बैठक के बाद नीट-पीजी की परीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया है।
नीट पीजी 2024 के लिए कैसे करें आवेदन?
नीट पीजी 2024 में आवेदन के लिए अभ्यार्थी को सर्वप्रथम एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां आपको “नीट-पीजी” पर क्लिक करना होगा। जहां आपको “नया पंजीकरण” नाम से एक लिंक मिलेगा। आप यहां क्लिक करें और नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि विवरण दर्ज करें। इसके बाद “सबमिट” पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा। जिससे आप अपना अकाउंट लॉग इन करें और आवेदन पत्र में शैक्षणिक विवरण भरें। छवियों की स्कैन की गई कॉपी सही आकार और प्रारूप में अपलोड करें। इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान किसी भी ऑनलाइन मोड जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट/या क्रेडिट कार्ड से करें। और अन्त में अपना परीक्षा केंद्र चुनें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




