back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली Y+ सुरक्षा

Lok Sabha Election 2024: बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद को केंद्र द्वारा Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोरों-शोरों से अपने चुनाव प्रचार में लग चुके हैं। क्षेत्रीय दलों ने भी देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में देश के सबसे बड़े राजनीतिक सूबे उत्तार प्रदेश में भी सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में लगें है। ऐसे में बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं मायावती भी अपनी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारीयां कर रही हैं। इस लोकसभा चुनाव में उनका साथ उनके उनके 28 साल के भतीजे आकाश आनंद भी दे रहें है। अब केंद्र सरकार ने आकाश को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है।

आकाश आनंद को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद को केंद्र द्वारा Y+ कैटेगरी की सुरक्षा देने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। आपको बता दें कि दिसंबर, 2023 में ही मायावती ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर अपने भतीजे आकाश आनंद का नाम घोषित किया था। चुनाव से पहले उनके इस निर्णय ने न सिर्फ प्रदेश की राजनीति में बल्कि देश की राजनीति में भी हलचल मचा दी थी। अब उनको गृह मंत्रालय द्वारा Y+ कैटेगरी की सुरक्षा देने के फैसले पर राजनीतिक गलियारों में इसकी विशेष चर्चा शरू हो गई है।

क्या होती है Y+ कैटेगरी की सुरक्षा?

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा Z+ और Y+ कैटेगरी की सुरक्षा देश के कुछ ही VIP और VVIP लोगों को दी जाती है। ये सुरक्षा उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनकी जान को किसी तरह का खतरा होता है। ऐसे में आकाश आनंद को चुनाव से पहले Y+ कैटेगरी की सुरक्षा देने के केंद्र के फैसले को राजनीतिक लोग इसे भाजपा का चुनावी दाव बता रहें है। बता दें कि भारत में आमतौर पर पांच तरह की वीवीआईपी सुरक्षा दी जाती हैं जिसमें Z+, Z, Y+, Y और X श्रेणी की सुरक्षा शामिल है। ऐसा माना जाता है कि Z सिक्योरिटी के बाद Y+ सिक्योरिटी आती है। इस सुरक्षा घेरे में VIP की सुरक्षा के लिए 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इन 11 लोगों की टीम में 1 या 2 कमांडो होते हैं और 2 पीएसओ शामिल होता है। इसके अलावा सुरक्षा घेरे में कई पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...