back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP PSC: प्रदर्शन कर रही छात्राओं के साथ अभद्रता, पुलिस और छात्रों के बीच हाथापाई की स्थिति

RO/ARO और UPPSC के परीक्षा नियमों के बदलाव के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि उनके साथ अभद्रता हुई है और उन्हें रोकने के लिए कोई महिला पुलिस नहीं थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में RO/ARP और UP PSC की परीक्षा के लिए लोक सेवा आयोग (UPPSC) दफ्तर के बाहर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि वन डे वन शिफ्ट में परीक्षा हो और सरकार द्वारा लाए गए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को समाप्त किया जाए। इस सब के बीच खबर है कि प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने जबरन हटाया है।

छात्राओं का आरोप- कोई महिला पुलिस नहीं थी 


आज 14 नवंबर की सुबह छात्रों के प्रदर्शन के दौरान धरनास्थल पर अचानक पुलिस फोर्स पहुंची और कुछ छात्रों को घसीट कर ले गई। धरने का नेतृत्व कर रहे नेता आशुतोष पांडे भी शामिल थे। खींचातान में प्रदर्शन कर रही कई छात्राएं चोटिल हो गईं। छात्राओं का कहना है कि पुलिसकर्मियों में कोई महिला नहीं थीं और उनके साथ अभद्रता हुई है।

डीसीपी अभिषेक भारती का बयान 


प्रयागराज के डीसीपी अभिषेक भारती ने कहा है कि छात्र राज्य PSC के खिलाफ पदर्शन कर रहे हैं। छात्रों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपना प्रदर्शन संवैधानिक तरीके से करें और उनकी मांगों को अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। 


डीसीपी ने बताया कि बुधवार 13 नवंबर को असामाजिक तत्वों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, इसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदर्शन छात्रों का है लेकिन इसमें कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जो छात्र नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है।    

क्यों नॉर्मलाइज प्रक्रिया से नाखुश है छात्र ? 


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि नॉर्मलाइज प्रक्रिया उनके लिए अनुचित है और इससे उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन नहीं हो पा रहा है। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोप के तहत परीक्षा की प्रक्रिया में किए गए बदलावों की वजह से उनकी रैंकिग और चयन पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा उनका कहना है कि अभ्यर्थियों के लिए एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए ताकि परिक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता रहे। छात्र कह रहे है कि आयोग 7 और 8 दिसंबर को RO/ARO के 411 पदों पर परिक्षा 41 जिलों में आयोजित कर रहा है मगर परिक्षा को 75 जिलों में एक ही दिन एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाना चाहिए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵