back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- श्रीराम मंदिर आन्दोलन के अग्रदूत थे पूर्व सीएम

मुख्यमंत्री ने को ट्वीट कर अपने संदेश में कहा है कि स्व.कल्याण सिंह सुशासन के प्रतीक और श्रीराम मंदिर आन्दोलन के अग्रदूत थे।

लखनऊ, हि.स.। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर अपने संदेश में कहा है कि स्व.कल्याण सिंह सुशासन के प्रतीक और श्रीराम मंदिर आन्दोलन के अग्रदूत थे। सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रतीक, राष्ट्रवाद के प्रखर स्वर, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

कल्याण सिंह को सदैव किया जाएगा स्मरण

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि बाबू जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए ऊर्जा का अक्षय स्रोत है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका उत्थान करने के लिए कल्याण सिंह को सदैव स्मरण किया जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि गरीबों, पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों के प्रबल संरक्षक, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

अद्वितीय कार्य हम सभी के लिए सदैव रहेगा प्रेरणादायी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने ट्वीट किया कि कल्याण सिंह का राष्ट्र एवं समाज सेवा के किये किये गए अद्वितीय कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। जननेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, करोड़ो कार्यकताओं के प्रेरणास्रोत, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक एवं सुशासन के संवाहक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आज कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेता शामिल होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...