back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: कांग्रेस का उम्मीदवार को लेकर अमेठी में फंस रहा पेंच, स्मृति ईरानी के सामने उतरेंगे वाड्रा?

Uttar Pradesh News: अमेठी से रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलें आ रहीं हैं इससे BJP को बड़ा मुद्दा मिलेगा, क्योंकि वह लगातार परिवारवादी पार्टी के रूप में कांग्रेस का घेराव करती रहती है।

अमेठी, हि.स.। देश की वीवीआईपी और हॉट सीट अमेठी लोकसभा पर जहां BJP ने बहुत पहले ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में पुन: उतारा है तो वहीं कांंग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पायी है। इस हालात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनमानस में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

अमेठी से रॉबर्ट वाड्रा लड़ेंगे चुनाव?

विपक्ष का आरोप है कि जो कभी अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा, आज वहीं इस पार्टी को चुनाव मैदान में उतारने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। इस असंमजस के दौर में कांग्रेस की ओर से अमेठी में प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग नामों को लेकर आम जनमानस कयास लगा रहा है। अब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा एक पोस्टर वायरल किया जा रहा है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अमेठी से रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ेंगे।

नेहरू गांधी खानदान का गढ़ अमेठी

देशवासी अमेठी को नेहरू गांधी खानदान के गढ़ के रूप में देखते हैं। इसके बावजूद अभी तक गांधी परिवार द्वारा इस लोकसभा सीट के प्रत्याशी की घोषणा न करना कहीं ना कहीं अमेठी वासियों को दोयम दर्जे की लाइन में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की प्रत्येक सीईसी की बैठक में लोगों को यह उम्मीद होती है कि इस बार अमेठी लोकसभा से प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। लेकिन जब सूची सार्वजनिक होती है तो अमेठी का नाम न देखकर लोग हताश और निराश हो जाते हैं।

सुर्खियों में रॉबर्ट वाड्रा

लोक सभा सीट अमेठी पर प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस समर्थक कभी राहुल गांधी तो कभी वरूण गांधी तो फिर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा उर्फ मोना, अब सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम सुर्खियों में है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि यह नाम आखिर कब तक चलता है और कब दूसरे अन्य नाम पर संभावनाएं तलाशी जायेगी। वैसे भी अगर अमेठी से रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ते हैं तो भारतीय जनता पार्टी को यह बड़ा मुद्दा मिलेगा, क्योंकि वह लगातार परिवारवादी पार्टी के रूप में कांग्रेस का घेराव करती रहती है।

राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने का नहीं दिया संकेत

गौरतलब है कि इस बार तो रॉबर्ट वाड्रा ने स्वयं ही अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट कर दी है। उनका कहना है कि अमेठी के लोग चाहते हैं वह चुनाव लड़े। राहुल गांधी ने अब तक कहीं से भी किसी रूप में भी अमेठी से चुनाव लड़ने या ना लड़ने का कोई भी संकेत नहीं दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...