back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फोन की लत छुड़ाने के लिए यूपी सरकार की अनोखी पहल, शुरू होगा मोबाइल नशा मुक्ति केंद्र

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा दौर में मोबाइल फोन हमारी जरूरत बन चुका है। मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से लोग बीमार हो रहे हैं।

झांसी, एजेंसी। मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की लत और इससे पैदा होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य महकमा काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है। इसी प्रयास के तहत झांसी के जिला अस्पताल में मोबाइल नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। इस मोबाइल नशा मुक्ति केंद्र में एक काउंसलर की तैनाती रहेगी। वह मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने में सहायता करेगा और उपचारित करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक इसी महीने काउंसलिंग केंद्र की शुरुआत हो जाएगी।

मोबाइल का नशा लोगों को मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से बीमार कर रहा है

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा दौर में मोबाइल फोन हमारी जरूरत बन चुका है। मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से लोग बीमार हो रहे हैं। जानकार बताते हैं कि मोबाइल का नशा लोगों को मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से बीमार कर रहा है। मोबाइल के नशे की गिरफ्त में आए ऐसे लोगों को इस बुरी लत से छुटकारा दिलाने के लिए यूपी के स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल के तहत जिला अस्पताल झांसी में मोबाइल नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत की जा रही है।

अप्रैल महीने में झांसी जिला अस्पताल में मोबाइल नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत होगी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह पहल की जा रही है। अप्रैल महीने में झांसी जिला अस्पताल में मोबाइल नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत कर ली जाएगी। इसमें एक काउंसलर की तैनाती रहेगी और यहाँ परामर्श का दिन और समय भी निर्धारित रहेगा। समस्या से ग्रसित लोग यहाँ पहुंचकर विशेषज्ञ परामर्श सेवा हासिल कर सकेंगे।

इन लक्षणों के दिखने पर हो जाएं सावधान-

विशेषज्ञ बताते हैं कि इन लक्षणों के दिखने पर सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये मोबाइल के लत की चपेट में आने की पहचान हैं-

-देर रात तक मोबाइल लेकर बैठे रहना।

-बिना वजह फेसबुक, व्हाट्सएप पर एक्टिव रहना।

-खाली समय मिलते ही मोबाइल में व्यस्त हो जाना।

-दिन में 08 से 12 घंटे तक मोबाइल का इस्तेमाल करना

-हर 10 मिनट बाद मोबाइल की स्क्रीन देखना।

-दिन में आठ से दस घंटे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना।

-बार-बार फोटो पर कमेंट और लाइक देखना।

-बार-बार मोबाइल में फिजूल के वीडियो देखते रहना।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵