back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में आई आपदा पर सियासत, अनुराग ठाकुर ने CM सुक्खू पर साधा निशाना; कहा- यह समय राजनीति करने का नहीं

हिमाचल में आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि पद्रेश में कुछ लोगों में पढ़ने की लिखने की बहुत कमी है।

हमीरपुर, हि. स.। हमें किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। अपनी पार्टी के अंदर, अपने सांसद पर प्रहार करने के लिए दूसरो के कंधों पर बंदूक न रखें। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सुजानपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए सीएम सुक्खू के बयान यह पलटवार किया है। सीएम सुक्खू ने आपदा में प्रदेश के सांसदों की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रदेश के चुने हुए सांसद यह बताएं की संसद में उन्होंने हिमाचल का क्या पक्ष रखा।

यह समय राजनीति करने का नहीं

सीएम सुक्खू के इस बयान पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं हैं। उनको अपनी पार्टी और सांसदों पर प्रहार करना है तो वे इतनी ताकत रखें कि प्रहार बिना सहारे के ही करें। दूसरों के कंधों पर बंदूक न रखें। उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को 662 करोड़ पहले और 200 करोड़ की मदद अब तक जारी की गई है। कुल मिलाकर अभी तक 862 करोड़ की मदद केंद्र की तरफ से हिमाचल को दी गई है।

कांग्रेस की सरकार में राष्ट्रीय आपदा घोषित न करने को लेकर लिया गया था निर्णय

हिमाचल में आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि पद्रेश में कुछ लोगों में पढ़ने की लिखने की बहुत कमी है। कांग्रेस की सरकार में राष्ट्रीय आपदा घोषित न करने को लेकर निर्णय लिया गया था। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को हरसंभव मदद दी गई है। 2700 करोड़ की सड़कें हिमाचल को मंजूर करवाई गई हैं। केंद्र सरकार हिमाचल को दिल खोल कर मदद कर रही है और आगे भी करेगी। हिमाचल में हुए भारी नुकसान पर उन्होंने कहा कि सैंकड़ों मकान प्रदेश में तबाह हो गए है और सैंकड़ों गिरने की कगार पर हैं। इन मकानों में डंगे और रिटेनिंग वॉल लगाए जाने की राहत है। कुछ जगहों पर दो अथवा चार हजार की फौरी राहत दी गई है जोकि बेहद कम है। कुछ जगहों पर प्रभावितों को तिरपाल तक नहीं मिल पाए है। सेना मेडल प्राप्त पूर्व सैनिक के घर को खतरा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि लोगों को फौरी राहत जल्द से जल्द दी जाए।

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का कर चुके हैं दौरा

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार से हमीरपुर जिला के दौरे पर हैं। रविवार को सिरमौर, शिमला, बिलासपुर और हमीरपुर के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों को दौरा कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने मंडी के धर्मपुर तथा हमीरपुर के सुजानपुर का दौर किया। यहां पर उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...