back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तो इसलिए अयोध्या में नहीं दिखीं स्मृति ईरानी, Amethi में भगवा साड़ी पहनकर निकाली कलाश यात्रा

UP News: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, क्या आम और ख़ास सभी राम के रंग में रंगें हैं।

अमेठी, (हि. स.)। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, क्या आम और ख़ास सभी राम के रंग में रंगें हैं। अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी सोमवार को अमेठी की सड़कों पर राम के रंग में रंगी नजर आईं।

स्मृति ईरानी जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए अमेठी की सड़कों पर नज़र आईं

सिर पर कलश और भगवा रंग की साड़ी पहने ईरानी जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए अमेठी की सड़कों पर नज़र आईं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर शोभा यात्रा का यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी भी अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं

दरअसल, सोमवार को भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर अमेठी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें सैकड़ों की भीड़ थी। महिलाएं और पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल थे। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी भी अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं और वह शोभायात्रा में शामिल भी हुईं। भगवा साड़ी में सिर पर कलश लेके वह कई किलोमीटर पैदल चलीं। बीच-बीच में वह जय श्रीराम का जयकारा भी लगा रही थीं।

22 जनवरी पूरे देश के लिए गौरव का दिन है: स्मृति ईरानी

मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि 22 जनवरी पूरे देश के लिए गौरव का दिन है, रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं और चारों ओर दिवाली जैसा माहौल है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि जिसकी जैसी मति वैसी उसके कर्म,आज हम प्रकाश की बात कर रहे हैं जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने केवल अंधेरा ही सबको दिया।

स्मृति ईरानी ने कारसेवकों को सम्मानित भी किया

उन्होंने कहा कि यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया और इसके लिए जिन्होंने अपना सर्वस्व दिया उनका नमन है। इसके पहले स्मृति ईरानी ने कारसेवकों को सम्मानित भी किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉलीवुड ने किया शोक व्यक्त: अजित पवार के निधन पर सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार, 28 जनवरी की सुबह बारामती में हुए दर्दनाक...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...