back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP: विपक्षी दलों पर बुरी तरह बरसे सीएम योगी, कहा-केंद्र की योजनाओ को पहले की सरकारों ने क्यों नहीं चलाया?

Uttar Pradesh: योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जमकर की तारीफ, पूर्व की सरकारों पर विकास के कार्यों को महत्व न देने और योजनाओ का पक्षपातपूर्ण तरीके से लाभ देने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश, रफ्तार डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्षी दलों पर बुरी तरह बरसे और उनपर देश को पीछे धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्षी दलों पर योजनाओं का लाभ पक्षपातपूर्ण तरीके से देने का आरोप भी लगाया। सीएम योगी ने मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ की और आयुष्मान भारत योजना, जन-धन खाता योजना और स्वच्छ भारत मिशन का नाम लेते हुए पहले की सरकारों की आलोचना की।

देश को कुबेर का खजाना नहीं मिला

सीएम योगी ने विपक्षी दलों से सवाल किया कि केंद्र की जो भी योजनाएं (पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय प्रदान करना, जन-धन खाता योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि) हैं, ये योजनाएं पहले की सरकारों में क्यों नहीं चलाई गई। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि देश तो वही है, आय के स्रोत भी वही हैं। ऐसा बिलकुल नहीं है कि प्रधानमंत्री के आने बाद कोई कुबेर का खजाना देश को मिला हो और उन्होंने बांटना शुरू कर दिया हो।

पूर्व की सरकार के पास नहीं थें विकास के एजेंडे

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि पहले आम लोग, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं हुआ करते थे। और जो भी योजनाएं होती थी, उनका लाभ पक्षपातपूर्ण होता था। योगी ने कहा कि आज देश के 50 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लगभग 10 करोड़ लोगो को इस सुविधा का लाभ दिलाया जा रहा है।

समाज को बांटने की कोशिशें विकास की राह में बड़ी बाधक

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर विकास के एजेंडे को पीछे धकेलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत से लेकर एक नागरिक के कर्तव्य तक, हमे गुलामी वाली मानसिकता को समाप्त करना है। उन्होंने कहा हमे अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। जो लोग विकास नहीं चाहते है, वे ही समाज को वंशवाद की राजनीति, जातिवाद और आस्था के आधार पर बांटते है और विकास के एजेंडे को पीछे धकेलने का कार्य कर रहे है। समाज को बांटने की कोशिशें विकास की राह में बहुत बड़ी बाधक होती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...