back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कासगंज में हुआ बड़ा सड़क हादसा, गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली तालाब में पल्टी, 19 की मौत

Kasganj Accident: यूपी में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की बदायूं हाईवे पर दरियावगंज के पास ट्रैक्टर तालाब में पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बदायूं हाईवे पर दरियावगंज के पास गंगा स्नान को जा रहे दो दर्जन श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे तालाब में जा गिरा। पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे में अबतक 19 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रैक्टर पलटने से श्रद्धालु ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे।

CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान

इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया। आस-पास के ग्रामीणों ने आकर लोगों की मदद के लिए आगे आए। इस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है, उन्होंने मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अखिलेश यादव ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने “X” पर ट्वीट कर कहा- “अत्यंत दुःखद! कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने ख़बर, बेहद दुखद है। राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे सरकार।”

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एटा के जैथरा थाना क्षेत्र कसा पूर्वी गांव से सुबह 2 दर्जन से अधिक लोग ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने के लिए रवाना हुए थे। ट्रैक्टर पर महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी सवार थे, बदायूं हाईवे पर दरियावगंज के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक तालाब में पलटने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। जागरण खबर के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे दरियाबगंज के नजदीक हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरे। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

मृतकों की संख्या बढ़ने की है संभावना

बदायूं हाईवे पर हुए इस हादसे की सूचना वहां से गुजरते यात्रियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस और बचावकर्मियों की टीम ने लोगों को बचाने का अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इस हादसे के चलते बदायूं हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

”सपा सरकार बनवाओ, 40,000 रुपये सालाना पाओ” यूपी विधानसभा चुनाव से पहले Akhilesh Yadav ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी विधानसभा की तैयारियां लगभग शुरु हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी जीत का दंभ भरते हुए कमर कस...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵