back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haldwani violence: हल्द्वानी हिंसा में फरार पांच महिला उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 89 उपद्रवी सलाखों के पीछे

Haldwani violence: बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी की गई थी।

देहरादून, (हि.स.)। हल्द्वानी हिंसा में फरार उपद्रवियों में से पांच महिला उपद्रवियों को नैनीताल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। मास्टर माइंड समेत अब तक कुल 89 उपद्रवी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। पुलिस की ओर से वांछित उपद्रवियों की लगातार तलाश जारी थी।

हल्द्वानी हिंसा में फरार उपद्रवियों में से पांच महिला गिरफ्तार

शुक्रवार को गिरफ्तार की गईं महिला उपद्रवियों में शहनाज (45) पत्नी स्व्र जमील अहमद, सोनी (33) पत्नी नाजिम मिकरानी, शमशीर (25) पुत्री स्व. जमील अहमद, सलमा (50) पत्नी नफीस अहमद, रेशमा (45) पत्नी मो. यामीन निवासी बनभूलपुरा शामिल हैं।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने दी जानकारी

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने शुक्रवार को बताया कि बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी की गई थी।

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस ने टीमों का गठन किया

गत आठ फरवरी को नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी एवं गोलीबारी की थी। इस हिंसक घटना के संबंध में थाना बनभूलपुरा में तीन मुकदमें दर्ज किए गए हैं। वहीं उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस ने टीमों का गठन किया है।

पुलिस टीम की अलग-अलग राज्यों दबिश

पुलिस टीम घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी के अवलोकन करने के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार आदि संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। 84 उपद्रवी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। साथ ही उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...