back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से करने वाले उदयनिधि स्टालिन ने दी सफाई, कहा- हम किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं

Sanatana Dharma Row: तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म विवाद पर सफाई दी है। उदयनिधि स्टालिन ने कहा, 'मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है और हम किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं हैं।'

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  सनातन धर्म पर तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा दिए गए विवादित बयान पर अब राजनिती तेज होती नज़ार आ रही है। इस बीच सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर मचे बवाल के बाद अब तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने इस पर सफाई दी है। उदयनिधि स्टालिन ने कहा, ‘मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है और हम किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं हैं।’

उदयनिधि स्टालिन ने पहली बार दी सफाई

सनातन धर्म पर विवादित बयान के 4 दिन बाद अब उदयनिधि स्टालिन ने पहली बार सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, ‘वे किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं हैं। उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया।’ उन्होंने गुरुवार को 4 पेज का स्टेटमेंट जारी कर अपनी बातों को साफ किया। इस 4 पेज के स्टेटमेंट में उन्होंने कहा- मोदी एंड कंपनी ध्यान भटकाने के लिए सनातन चाल का इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर फासीवादी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ने पिछले 9 साल में किया ही क्या है? ये जनता को बताए।’

उदयनिधि स्टालिन ने भाजपा पर बोला हमला

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के वादे खोखले रहे है। सच तो ये है कि मोदी सवालों का सामना करने से डरते हैं, और अपने दोस्त अडाणी के साथ दुनिया भर में घूम रहे हैं। सच तो यह है कि लोगों की अज्ञानता ही उनके राजनीति की पूंजी है। उन्होंने कहा, आपने वास्तव में हमारे कल्याण के लिए क्या किया है, यह सवाल वर्तमान में एक निहत्थे, फासीवादी भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश द्वारा एकजुट होकर उठाया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री फेक न्यूज के आधार पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भी एक अध्यात्मवादी हूं।’ यदि कोई धर्म लोगों को जातियों के नाम पर विभाजित करता है और उस धर्म में छुआछूत और गुलामी नजर आती है तो मैं उस धर्म का विरोध करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...