back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jaipur News: राजस्थान में पिछले पांच वर्षों से लूट और भ्रष्टाचार का शासनः अनुराग ठाकुर

Rajasthan News: केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि युवाओं का ये प्रण ही राजस्थान को भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति दिलाएगा।

जयपुर, हि.स.। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में पिछले पांच वर्षों से लूट और भ्रष्टाचार का शासन है।

युवाओं का प्रण ही राजस्थान को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगा

सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया केंद्र, राजस्थान का शुभारंभ करने और युवा प्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि यहां के युवाओं ने बेरोजगारी, पेपरलीक जैसी घटनाओं को झेला है। अब प्रदेश के युवाओं ने इस सरकार से निजात पाने का मन बना लिया है। युवाओं का ये प्रण ही राजस्थान को भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति दिलाएगा।

अनुराग ठाकुर ने दी इसरो टीम को शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के प्रयास से पहले इसरो टीम को शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब चंद्रयान-3 मिशन सफल हो। ठाकुर ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है। हम सभी उस क्षण का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा। यह भारत को दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल कर देगा जिन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकगायक छोटू सिंह को विधायक रविंद्र भाटी ने दी जान से मारने की धमकी, छोटू सिंह बोले- आप विधायक हैं, लेकिन मैं धमकियों से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान में लोकगायक Chhotu Singh Rawna ने शिव विधायक Ravindra Singh Bhati पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छोटू सिंह का कहना...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵