back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi in Jaipur: मोदी जयपुर में परिवर्तन संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित, ‘महिला शक्ति’ का दिखेगा जोर

Pm Narendra Modi In Jaipur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जयपुर में भाजपा की परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की सभा की समस्त जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी।

जयपुर, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) जयपुर में भाजपा की परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। जयपुर की दादिया पंचायत (सांगानेर) में होने वाली सभा को खास बनाने के लिए राजस्थान भाजपा ने व्यापक तैयारियां की है। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे जयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे धानक्या गांव पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद दादिया गांव पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने किया ट्विट

प्रधानमंत्री ने लोगों से जनसभा में पहुंचने का आह्वान करते हुए एक्स पर लिखा है- “राजस्थान के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। यहां हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन का जो संकल्प लिया है, उससे राज्य में चौतरफा विकास के द्वार खुलने वाले हैं। इसी संकल्प को और मजबूती देने के लिए जयपुर में ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ में शामिल होने का सुअवसर मिलेगा।”

क्या है पूरा कार्यक्रम?

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से दोपहर 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से 2:10 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली धानक्या के लिए रवाना होंगे और 2: 20 बजे पर धानक्या पहुंच दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद करीब 2:45 बजे धानक्या से सेना के हेलीकॉप्टर 3:15 बजे दादिया में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से प्रधानमंत्री खुली कार में पंडाल के बीच से कार्यकर्ता और जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटा सभा स्थल पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सभा स्थल से 4:15 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम के मंच संचालन की सभी व्यवस्थाएं संभालेंगी महिलाएं

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि जयपुर में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की सभा में मंच संचालन से लेकर पांडाल तक की सभी व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेंगी। देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की सभा की समस्त जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। इससे पहले किसी भी राजनीतिक रैली में इस तरह का प्रयोग नहीं हुआ है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता केसरिया साड़ी पहनकर यह जिम्मा संभालेगी। मोर्चा की करीब 500 महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...