back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan News: महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, पति समेत तीन गिरफ्तार, 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Pratapgarh Crime News: राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद थाना क्षेत्र के गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद थाना क्षेत्र के गांव से एक बेहाद शर्मनाक घटना समने आई है। इस घटना में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया है। इस घटना के समने आने के बाद पूरे राजस्थान में हड़कंप मच गया है। यह घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। शुक्रवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकार हरकत में आई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को थाने क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया है।

महिला को उसके पति ने निर्वस्त्र कर घुमाया

घटना का वीडियो समने आने के बाद धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई थी। शुक्रवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। थाना प्रभारी के अनुसार पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। महिला के पति काना सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार देर रात जयपुर में कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और एडीजी दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा गया है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर मिलेंगी सजा- गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर कहा है कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि एडीजी क्राइम को मौके पर भेजकर कठोरतम कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

पति समेत तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले इस गांव के युवक के साथ हुई थी। महिला ने एक सितंबर की देररात धरियावाद थाने में शिकायत दी है। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें चौदह लोगों के नाम हैं। पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को शादी के छह महीने बाद पड़ोस के गांव ऊपला कोटा का युवक भगा ले गया था। महिला सालभर बाद 30 अगस्त को उस युवक के साथ वापस लौटी तो उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए। इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। वायरल वीडियो में वह चीखते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन कोई उसे नहीं रोकता है। पीड़िता छह महीने की गर्भवती है।

डीजीपी ने कहा- जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पति और तीन आरोपितों को उनके गांव के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। पीड़ित महिला और आरोपित आदिवासी हैं।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा है कि सभी आरोपितों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय विधायक नगराज मीणा का कहना है कि उन्हें रात में इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर और एसपी से बात की। इस घटना की निंदा जितनी भी की जाए वह कम होगी।

वसुंधरा राजे ने की इस घटना की निंदा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे इस वीडियो को शेयर या पोस्ट न करें। उन्होंने कहा है कि अपराधियों ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं, लेकिन आप सब कृपया वायरल हो रहे वीडियो को और अधिक पोस्ट न करें।

उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने भी एक्स पर मुख्यमंत्री गहलोत से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किया है। उन्होंने लिखा कि प्रतापगढ़ में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो देखने के बाद रूह कांप उठती है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कि वह अपराध का वीडियो भी खुलेआम बना रहे हैं। यह समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों की पराजय है। दोषियों को इतनी सख्त सजा मिले कि ऐसे अपराधों का विचार आने पर अपराधी खौफ से कांप जाए ।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵