back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan News: अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना, कहा- महिलाओं के प्रति अपराध में प्रदेश नंबर वन

Rajasthan News: अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं।

नई दिल्ली, हि.स.। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में नंबर वन पर है।

अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं। राजस्थान में पिछले साढ़े 4 साल में महिला अपराध की 1.09 लाख घटनाएं और 33 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई हैं। दस लाख से अधिक आपराधिक घटनाएं राजस्थान में रजिस्टर की गईं। राज्य में पूरी तरह अराजकता का माहौल है।

बिहार सरकार पर भी साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में कहा था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर चुप्पी साधे बैठी हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सब चीजों को केवल राजनीतिक चश्मे से ही देखते हैं। एक ओर नारी अस्मिता बिहार में तार-तार है। जबकि नीतीश-तेजस्वी के चश्मे से बिहार में बहार ही बहार है। वहां बेगूसराय में घटी घटना पर मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵