back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paytm News: नियमों के अनुपालन नहीं करने पर हुई है पेटीएम के खिलाफ कार्रवाई: शक्तिकांत दास

Paytm News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पेटीएम भुगतान बैंक पर कार्रवाई नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण हुई है।

मुंबई, (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पेटीएम भुगतान बैंक पर कार्रवाई नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण हुई है। हालांकि, ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मुहैया कराने वाली पेटीएम में व्यवस्था के स्तर पर चिंता की कोई बात नहीं है।

पर्याप्त समय के बाद भी पेटीएम ने नहीं किया सुधार- शक्तिकांत दास

पेटीएम के खिलाफ रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पेटीएम को पर्याप्त समय दिया गया था लेकिन उन्होंने सुधार नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के नियमानुसार न चलने पर हमें जिम्मेदार नियामक होने के नाते एक्शन लेना ही होगा। उन्होंने कहा कि अगर आरबीआई के दायरे में आने वाले वित्तीय संस्थान सभी जरूरतों को पूरा करते हैं, तो केंद्रीय बैंक को किसी इकाई के खिलाफ कार्रवाई करने की क्या जरूरत है।

सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का था अंदेशा

दरअसल, केंद्रीय बैंक ने विजय शर्मा के अगुवाई वाले ऑनलाइन वॉलेट पेटीएम और उसकी बैंकिंग इकाई के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन और मनी लांड्रिंग की चिंता के कारण अंकुश लगाया है। आरबीआई ने पिछले हफ्ते ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) को और जमा लेने सहित अधिकांश गतिविधियों को फिलहाल रोक लगाने के साथ 29 फरवरी के बाद नए ग्राहक बनाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...