back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या CM फडवीस और डिप्टी सीएम शिंदे के बीच पनप रहा मतभेद, एक ही पोस्ट पर कर दिए दो आदेश जारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच आपसी समन्वय को लेकर मतभेद सामने आया है। महाराष्ट्र में BEST महाप्रबंधक के पद पर नियुक्ति आदेश को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के सियासी हलकों में इस समय एक सवाल गूंज रहा है कि क्या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच सब कुछ ठीक है? दरअसल, महाराष्ट्र सरकार में एक ही पद पर दो अलग-अलग नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं, जो यह सवाल उठाने के लिए पर्याप्त हैं कि क्या सरकार के भीतर कुछ तनाव है। यह स्थिति सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है और ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है।

BEST महाप्रबंधक के पद पर नियुक्ति विवाद


महाराष्ट्र में BEST महाप्रबंधक के पद पर दो अलग-अलग आदेशों को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शहरी विकास विभाग ने अश्विनी जोशी को इस पद का अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश जारी किया। लेकिन, मुख्यमंत्री कार्यालय ने उसी दिन इस आदेश को पलटते हुए आशीष शर्मा को नियुक्त कर दिया।

इस विवाद पर जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वहीं, एनसीपी विधायक रोहित पवार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह महायुति सरकार का BEST कॉर्डिनेशन है। जैसे ही BEST महाप्रबंधक श्रीनिवास रिटायर हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने आशीष शर्मा को अतिरिक्त प्रभार दिया, जबकि शहरी विकास विभाग ने अश्विनी जोशी को इसी पद का जिम्मा सौंपने का आदेश जारी किया। इस विवाद से यह प्रतीत होता है कि फडणवीस और शिंदे के बीच इस महत्वपूर्ण पद को लेकर अपनी-अपनी नियुक्तियों को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है।

आदित्य ठाकरे का तंज, फडणवीस-शिंदे के बीच समन्वय खत्म


शिवसेना (उद्धव) के नेता आदित्य ठाकरे ने BEST महाप्रबंधक के पद पर दो अलग-अलग आदेशों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच समन्वय की कमी पर तंज कसा। आदित्य ठाकरे ने कहा, “अच्छा तो यह है कि राज्य सरकार जानबूझकर BEST को खत्म कर रही है, लेकिन सबसे खराब बात यह है कि मुख्यमंत्री और ‘गद्दारनाथ’ मिंधे के बीच का समन्वय पहले ही खत्म हो चुका है।”

आदित्य ने सवाल उठाते हुए कहा, “सीएम के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने BEST महाप्रबंधक के पद के लिए एक नाम का आदेश जारी किया, जबकि शिंदे के शहरी विकास विभाग ने दूसरे नाम का आदेश दिया। क्या नाम तय करने से पहले डिप्टी सीएम ने सीएम से चर्चा नहीं की थी?” 

BEST महाप्रबंधक के पद पर दो नियुक्तियां


BEST (बेस्ट अर्बन सर्विसेज ट्रांसपोर्ट) मुंबई में सरकारी बस सेवाओं का संचालन करती है। हाल ही में BEST के महाप्रबंधक एसवी आर श्रीनिवास रिटायर हो गए हैं, जिसके बाद राज्य सरकार ने एक ही दिन में इस पद पर दो अलग-अलग नियुक्तियां कर दीं, जिससे राज्य सरकार में खलबली मच गई। आशीष शर्मा, जो फिलहाल जीएसटी कमिश्नर हैं और अश्विनी जोशी, जो बीएमसी में एडिशनल कमिश्नर हैं, दोनों को इस पद के लिए नियुक्त किया गया। यह स्थिति सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है, खासकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच समन्वय की कमी को लेकर।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...