back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेडीकल कालेजों में सीटी स्कैन मशीनें स्थाई तौर पर लगाये सरकार : भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल, 20 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार से मांग की है कि मेडिकल कॉलेजों में लगाई जाने वाली सीटी स्कैन की मशीनें स्थाई तौर पर खरीद कर लगाई जायें ना कि पीपीपी मॉडल पर। भूपेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि मेडिकल कॉलेज किसी भी प्रदेश में डॉक्टर निर्मित करने वाले शिक्षा संस्थान होते हैं। जहां पर प्रयुक्त की जाने वाली मशीनें और स्थाई संयंत्र छात्र चिकित्सकों को मशीनों की बारीकी उनके संचालन और मशीनों में भविष्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं की भी जानकारी देते हैं। पीपीपी मॉडल पर लगाई गई मशीनें ना तो छात्रों को शिक्षा में काम आएंगी ना ही इससे बड़ी मात्रा में मरीजों को लाभ पहुंचेगा। मशीनें स्थापित करने वाली कंपनी लाभ कमाकर जरूर इसे आपदा का अवसर बना सकती है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता जब अपने टैक्स के धन का अंधाधुंध दुरुपयोग झेल सकती है तो इन मशीनों के स्थाई करण की कीमत भी झेल लेगी। कांग्रेस नेता ने सरकार को आगाह किया कि मुख्यमंत्री की सारी मानवीय कोशिशों के बावजूद अफसरशाही के इस तरह के फैसले मध्यप्रदेश को शिक्षा और सेवा पहुंचाने की बजाय एक और प्रॉफिट सेंटर बना देंगे। गुप्ता ने कहा कि इस समय लोकप्रिय फैसलों से अधिक लोकहित के फैसले लिए जाना जरूरी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵