back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“शरजील इमाम की औलादों के इरादों को कुचलेंगे” JNU में मोदी-शाह के खिलाफ विवादित नारों पर भड़के CM फडणवीस

JNU में PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए विवादित नारों ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे देशविरोधी कार्रवाई करार देते हुए कड़ा बयान दिया है।

नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे लगाए जाने के मामले ने राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। इस घटना के बाद JNU प्रशासन ने सख्‍त रुख अपनाते हुए FIR दर्ज कराई और इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मंच नहीं है। अब इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “ये शरजील इमाम की जो औलादें हैं, जो JNU में पैदा हुए हैं, उनके इरादों को कुचलने का काम हम करेंगे।” फडणवीस के बयान के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से जुड़ा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद दो आरोपियों, शरजील इमाम और उमर खालिद, को जमानत देने से इनकार कर दिया। इस फैसले के तुरंत बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे लगाए गए। इस घटना ने पूरे देश में राजनीतिक बहस और विवाद को जन्म दिया। JNU प्रशासन ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए FIR दर्ज कराई।

CM फडणवीस ने किया तीखा हमला

जेएनयू में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा बयान दिया है। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि JNU में जिस तरह के नारे लगाए गए हैं, वह देशविरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्‍होंने कहा कि “ये शरजील इमाम की औलादें हैं, जो JNU में पैदा हुई हैं। ऐसे नापाक इरादे, जो देशद्रोहियों और देश को तोड़ने की भाषा बोलने वालों के साथ खड़े होते हैं, उन्हें कुचलने का काम किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ सोच को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

शिवाजी महाराज किसी एक समाज के नहीं थे: CM फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। जब उनसे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील के बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने शिवाजी महाराज को पाटीदार समाज से जोड़ दिया था, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें इस बयान की जानकारी नहीं है, लेकिन महापुरुष किसी एक समाज या जाति के नहीं होते। उन्‍होंने कहा कि “महापुरुष जो होते हैं, वह पूरे देश के होते हैं। इसलिए उन्हें किसी एक जाति या समाज से जोड़ना सही नहीं है। छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे देश के थे और यही कारण है कि आज हम हैं। महापुरुषों को इस प्रकार से विभाजित करना उचित नहीं है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...