back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोजा इफ्तार के बाद 100 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

मंदसौर जिले के गुदरी इलाके में बुधवार की शाम मुस्लिम समुदाय ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में करीब 100-150 लोग शामिल हुए थे।

मंदसौर, एजेंसी। नगर में रोजा इफ्तार पार्टी के बाद बुधवार देर रात करीब 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। रात 3 बजे एम्बुलेंस की मदद से करीब 80 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी कुछ लोग तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचे। अब सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

बुधवार की शाम मुस्लिम समुदाय ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया

जानकारी अनुसार जिले के गुदरी इलाके में बुधवार की शाम मुस्लिम समुदाय ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में करीब 100-150 लोग शामिल हुए थे। इनमें कई लोगों को उल्टी-दस्त और घबराहट होने लगी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद अधिकांश लोगों को आज गुरुवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।

आशंका है कि दूषित मावे से बनी मिठाई खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई

बताया जा रहा है कि रोजा इफ्तार पार्टी में मिठाई परोसी गई थी। आशंका है कि दूषित मावे से बनी मिठाई खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई। डॉ. डीके शर्मा सिविल सर्जन ने बताया कि मरीजों में 10 बच्चे भी हैं। हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पार्टी में शामिल हुए एक युवक ने बताया कि जमात खाने में इफ्तार रखा गया था। मावे से बने पकवान खाने से सभी की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल सभी ठीक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵