back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu-Kashmir: अलगावाद को बढ़ावा देने वाली 25 किताबों पर लगा बैन, जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा एक्‍शन

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आदेश में बताया है कि ये किताबें झूठे विमर्श को बढ़ावा देती हैं, युवाओं को ब्रेनवॉश कर उन्‍हें भड़काती हैं। आतंकवाद और अलगावाद की प्रशंसा करती हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली करीब 25 किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने बुधवार को राज्‍य की 25 किताबों के प्रकाशन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। आदेश में सरकार ने बताया है कि ये किताबें झूठे विमर्श को बढ़ावा देती हैं, युवाओं को ब्रेनवॉश कर उन्‍हें भड़काती हैं। आतंकवाद और अलगावाद की प्रशंसा करती हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन के इस आदेश में कुछ जाने-माने लेखकों और संपादकों जैसे मौलाना मौदादी, अरुंधति रॉय, एजी नूरानी, विक्टोरिया स्कोफील्ड और डेविड देवदास की किताबें भी शामिल हैं। गृह विभाग ने अपने आदेश में कहा कि, ‘सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ साहित्य जम्मू-कश्मीर में झूठे विमर्शों और अलगाववाद का प्रचार करते हैं।’ ऐसे में झूठी कहानी गढ़कर आतंकवाद को ताकत मिल रही है। 

‘युवाओं को गुमराह करने वाला साहित्य’

कहा जा रहा है कि जांच और विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर उपलब्ध साक्ष्य ‘स्पष्ट रूप से संकेत देते हैं’ कि युवाओं के हिंसा और आतंकवाद से जोड़ने के लिए एक बड़ी वजह यह साहित्य है। इसे ऐतिहासिक या राजनीतिक टिप्पणी के रूप में फैलाया जाता है और यह धीरे-धीरे युवा के दिमाग पर असर डालता है।

आदेश के मुताबिक, “ऐसा साहित्य भारत के खिलाफ युवाओं को गुमराह करने, आतंकवाद का प्रशंसा करने और हिंसा भड़काने के लिए उकसाने और अलगावाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

प्रकाशन और बिक्री पर रोक

गृह विभाग ने सभी जिलों के सीनियर अधिकारियों को आदेशित कर निर्देश दिए हैं कि इन किताबों को बाजार से हटाया जाए और इन्हें आगे किसी भी रूप में प्रकाशित या बेचा न जाए। वही, सरकार का यह फैसला कई हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ इसे युवाओं को गुमराह होने से बचाने की कोशिश बताया जा रहा है, वहीं कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बड़ा हमला बता रहे है। 

इन किताबों पर लगा प्रतिबंध

– आजादी, लेखिका: अरुंधति रॉय

– कश्मीरीज फाइट फॉर फ्रीडम, लेखक: मोहम्मद यूसुफ सराफ

– तारीख-ए-सियासत कश्मीर, लेखक: डॉ. आफाक

– कोलोनाइजिंग कश्मीर: स्टेट-बिल्डिंग अंडर इंडियन ऑक्युपेशन, लेखक: हाफ़्सा कंजवाल

– कश्मीर पॉलिटिक्स एंड प्लेबिसाइट, लेखक: डॉ. अब्दुल गनी गोक्खामी जब्बार

– डू यू रिमेम्बर कुनन पोशपोरा, लेखक: एस्सर बटूल व अन्य

– ह्यूमन राइट्स वायलेशन्स इन कश्मीर, लेखक: पियॉटर बालसेरोविक्ज, अघनिएश्का कुजेवस्का

– अल जिहादु फ़िल इस्लाम, लेखक: मौलाना मौदूदी

– इंडिपेंडेंट कश्मीर, लेखक: क्रिस्टोफर स्नेडन

– फ्रीडम इन कैप्टिविटी: नेगोशिएशन्स ऑफ बिलॉन्गिंग अलॉन्ग कश्मीरी फ्रंटियर, लेखिका: राधिका गुप्ता

– रेज़िस्टिंग ऑक्युपेशन इन कश्मीर, लेखक: हेली दुशिंस्की, मोना बी. भट्ट, अतर जिया, सिंथिया महमूद

– बिटवीन डेमोक्रेसी एंड नेशन: जेंडर एंड मिलिटरीजेशन इन कश्मीर, लेखक: सीमा काजी

– कॉन्टेस्टेड लैंड्स, लेखक: सुमंत्र बोस

– इन सर्च ऑफ अ फ्यूचर: द स्टोरी ऑफ कश्मीर, लेखक: डेविड देवदास

– कश्मीर इन कॉन्फ्लिक्ट: इंडिया, पाकिस्तान एंड द अनएंडिंग वॉर, लेखक: विक्टोरिया शोफ़ील्ड

– द कश्मीर डिस्प्यूट: 1947–2012, लेखक: ए. जी. नूरानी

– कश्मीर एंड द फ्यूचर ऑफ़ साउथ एशिया, संपादक: सुगाता बोस, आयशा जलाल

– कश्मीर एट द क्रॉसरोड्स: इनसाइड ए 21st सेंचुरी कॉन्फ्लिक्ट, लेखक: सुमंत्र बोस

– अ डिस्मैंटल्ड स्टेट: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ कश्मीर आफ्टर आर्टिकल 370, लेखिका: अनुराधा भसीन

– रेज़िस्टिंग डिसएपीयरेंस: मिलिट्री ऑक्युपेशन एंड विमेन्स एक्टिविज़्म इन कश्मीर, लेखक: अतर ज़िया

– कन्फ्रंटिंग टेररिज़्म, संपादक: मरोफ रज़ा

– कश्मीर: द केस फॉर फ्रीडम, लेखक: तारिक अली, हिलाल भट, अंगना पी. चटर्जी, पंकज मिश्रा, अरुंधति रॉय

– मुजाहिद की अज़ान, लेखक: इमाम हसन अल-बन्ना शहीद

– USA एंड कश्मीर, लेखक: डॉ. शमशाद शान

– लॉ एंड कॉन्फ्लिक्ट रेज़ोल्यूशन इन कश्मीर लेखक: पियॉटर बालसेरोविक्ज, अघनिएश्का कुजेवस्का

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...