back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu Accident News: जम्मू-राजौरी मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 9 की मौत! 40 घायल

Jammu Accident News: जम्मू राजौरी मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस कई फीट गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में लगभग 9 लोगों के मरने की आशंका है, साथ में 40 लोगों के घायल होने की खबर भी मिली हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां जम्मू राजौरी मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस कई फीट गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में लगभग 9 लोगों के मरने की आशंका है, साथ में 40 लोगों के घायल होने की खबर भी मिली हैं। अभी वहां राहत और बचाव कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला जा रहा है।

घायलों को कराया जा रहा अस्पताल में भर्ती

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। घायल लोगों के बचाव में पुलिस स्थानीय लोग एक साथ मिलकर काम रहें है। घायलों को चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। कई लोग जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बस शिव खोरी मंदिर जा रही थी।

उत्तर प्रदेश के हाथरस से थे श्रद्धालु

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह बस श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी की तरफ जा रहीं थी। जहां कालीधर क्षेत्र में यह बस सड़क से फिसलकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। मैके पर पहुंचे अधिकारियों की माने तो यह दर्दनाक हादसा चालक द्वारा बस पर से नियंत्रण खो जाने के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि इस बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस से श्रद्धालु थे जो शिवखोड़ी की तरफ जा रहें थे।

बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश नंबर की इस बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। फिलहाल 7 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, इस हादसे में कई और लोगों के मारे जाने की खबर मिल सकती है। दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव दल के सदस्‍य पहुंच गए है। अभी तक 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵