back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arjun Modhwadia resign: गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पोरबंदर से MLA अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा

Arjun Modhwadia resign: पोरबंदर से कांग्रेस पार्टी के विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी को अपना इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन मोढवाडिया पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहें थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में जल्द ही आम चुनावों की तारीखों का ऐलान होने जा रहा है। ऐसे में देश की बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां पोरबंदर से कांग्रेस पार्टी के विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी को अपना इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन मोढवाडिया पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहें थे। सोमवार को उन्होंने राज्य विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस आलाकमान के फैसले से थे नाखुश

हालांकि, कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि अर्जुन मोढवाडिया हमारे संपर्क में हैं और उनसे बात-चीत चल रही है। लेकिन, आपको बता दें अर्जुन मोढवाडिया अयोध्या में 22 जनवरी को हुए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस आलाकमान के शामिल ना होने के फैसले से नाखुश थे। पार्टी के खिलाफ उनके बयान के बाद से ही कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अटकलें शुरू हो गई थी। जिसके बाद अब इस तरह से उनका पार्टी के साथ 40 साल पुराना रिश्ता टूटता नज़ार आ रहा है।

मोढवाडिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा अपना इस्तीफा

गौरतलब है कि मोढवाडिया ने अपने इस्तीफे में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस अलाकमान के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। मोढवाडिया ने अपने पार्टी इस्तीफे में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा है कि प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही है। इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज किया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...