back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने कहा- दलित, ओबीसी और आदिवासी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं के सबसे बड़े लाभार्थी

विकसित भारत विकसित गुजरात: प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के ऐसे ही प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि गरीब कल्याण की हर योजना के सबसे बड़े लाभार्थी दलित, ओबीसी और आदिवासी परिवार ही हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित गुजरात’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान आवास योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी की

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पूरे गुजरात में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और अन्य आवास योजनाओं के तहत निर्मित 1.3 लाख से अधिक घरों का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान आवास योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी का सबसे अधिक लाभ अगर किसी को हुआ है तो दलित, ओबीसी और आदिवासी परिवारों को हुआ है। गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को विकसित भारत का स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि इनका सशक्तीकरण हमारी प्रतिबद्धता है।

तभी देश कहता है ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी

देश में हर किसी को घर देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी गरीब के लिए उसका अपना घर उसके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी होता है लेकिन समय के साथ परिवार बढ़ रहे हैं, इसलिए नए घरों की जरूरत भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर किसी के पास पक्की छत हो, अपना खुद का घर हो। प्रधानमंत्री ने पीएमएवाई के तहत आवास प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब ऐसे काम होते हैं, तभी देश कहता है ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी।’

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5 लाख से ज्यादा घर बनाए गए हैं

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पीएम आवास योजना को लागू करने में गुजरात हमेशा आगे रहा है। इसके तहत शहरी इलाकों में 8 लाख से ज्यादा घर बनाए जा चुके हैं। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5 लाख से ज्यादा घर बनाए गए हैं। नई तकनीक और तेज गति से घर बनाने के लिए हम अपनी आवास योजनाओं में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं

उन्होंने कहा कि हमने नवंबर, दिसंबर और जनवरी महीने में पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन देखा। गांव-गांव में मोदी की गारंटी की गाड़ी पहुंची। पूरे देश के अनेक गांव में भारत सरकार आजादी के बाद पहली बार पहुंची है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के ऐसे ही प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। सरकार इन 25 करोड़ लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी रही और इन साथियों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया। ये 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त करने में सफल हुए।

देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि आने वाले 25 साल में भारत विकसित राष्ट्र बने

प्रधानमंत्री ने देश को अगले 25 सालों में विकसित बनाने के संकल्प को लेकर कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान स्वदेशी आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जन-जन का संकल्प बन गया था। देश के लिए आज वैसा ही संकल्प विकसित भारत का निर्माण बन गया है। देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि आने वाले 25 साल में भारत विकसित राष्ट्र बने। इसके लिए हर कोई अपना हर संभव योगदान दे रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵