back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, NDA नेता हुए शामिल

Atal Bihari Vajpayee: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मिलकर असाधारण अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभान्वित हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिवंगत नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्य तिथि पर आज उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी उनकी पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ स्मारक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित इन नेताओं ने पुष्पांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति स्थल “सदैव अटल” पर प्रातःकाल प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्यसभा के उप सभापति हरिबंश, एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, हम पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य जन मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ट्वीट कर कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि मैं भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ मिलकर असाधारण अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभान्वित हुआ। उन्होंने हमारे देश को प्रगति पथ पर बढ़ाने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के लिए तो आदर्श हैं अटलजी- अर्जुन राम मेघवाल

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व बहुत विराट था। वे हमारे पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के लिए तो आदर्श हैं ही। अपने शासनकाल में उन्होंने जिस तरह से गठबंधन सरकार चलाई, उससे अनेक दलों के लोग भी उनके प्रति बहुत आदरभाव रखते हैं। यही कारण है कि वे सब भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, अटल जी ने करोड़ों दिलों पर राज किया…कई पीढ़ियां उनसे प्रेरित हुईं।” ठाकुर ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में सहयोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, विपक्ष हताश और निराश है। उन्हें पता है कि 2024 में भी देश की जनता उन पर भरोसा नहीं करेगी और सत्ता में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए निराश विपक्ष कुछ भी बोल रहा है।

2018 को हुआ था निधन

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 में ग्वालियर में हुआ था। वाजपेयी दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे और वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 मई 1996 से एक जून 1996 तक और फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। हर साल 25 दिसंबर को उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...